
दिल्ली: जागरण के दौरान कालकाजी मंदिर में गिरा मंच, भगदड़ में 17 लोग घायल, एक महिला की मौत, VIDEO
AajTak
दिल्ली के कालकाजी मंदिर में बीती रात जागरण के दौरान स्टेज गिरने से करीब 16 लोग घायल हो गए और एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई है. यह घटना रात करीब साढ़े 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है.
दिल्ली के कालकाजी मंदिर में बीती रात जागरण के दौरान स्टेज गिरने से करीब 16 लोग घायल हो गए और एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई है. यह घटना रात करीब साढ़े 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है. पुलिस ने इस मामले में आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस के अनुसार, कालकाजी मंदिर में 26 जनवरी को माता के जागरण का आयोजन किया गया था, जिसमें रात को करीब साढ़े 12 बजे 1500 से 1600 लोगों की भीड़ जमा हो गई. इसी दौरान भीड़ आयोजकों और वीआईपी के परिवारों के बैठने के लिए बनाए एक मंच पर चढ़ गई, जिसके बाद मंच नीचे गिर गया. इस हादसे में मंच के नीचे बैठे 17 लोगों को चोटें लगी हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
हादसे में महिला की मौत
पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल हुई 45 वर्षीय महिला को दो व्यक्ति ऑटो में मैक्स अस्पताल पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. हालांकि, अभी महिला की पहचान नहीं हो पाई है.
सिंगर बी प्राक के देखने पहुंची थी भीड़ बताजा रहा है कि इस जागरण में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर बी प्राक पहुंचे थे, जिन्हें देखे के लिए भीड़ जमा हो गई थी. इसी दौरान मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई.
आज तक से बात करते हुए बी प्राक ने कहा कि मैं वहां गया था कालकाजी मंदिर में जहां हादसा हो गया. लोगों को चोटें आई हैं, मैं उम्मीद करता हूं. जिनके भी चोट लगी है वो जल्द-से-जल्द ठीक हो जाएं. साथ ही उन्होंने कहा कि मैनेजर करने वाले लोगों को ध्यान रखना चाहिए था.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






