
दिल्ली: जहांगीरपुरी पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी, सरकार से पूछा- बिना नोटिस बुलडोजर कैसे चला?
AajTak
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार को हनुमान जयंती पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी. रास्ते में विवाद होने पर पथराव हो गया. इसके बाद हिंसा भड़क गई. इसके बाद बुधवार को यहां अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाए गए, जिसपर सवाल उठ रहे हैं.
दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर हिंसा का मामला गरमा गया है. बुधवार को दिन में यहां अवैध निर्माणों पर MCD के बुलडोजर चले. इसके बाद शाम के वक्त AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी जहांगीरपुरी इलाके में लोगों से मुलाकात करने पहुंचे. हालांकि, उनको आगे जाने से रोक दिया गया. ओवैसी ने सरकार से सवाल किया कि आखिर बिना नोटिस बुलडोजर कैसे चला दिया गया? ओवैसी ने कहा कि गरीब लोगों पर जुल्म किया जा रहा है.
इससे पहले सुबह के वक्त दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की टीम जहांगीरपुरी इलाके में पहुंची और अवैध निर्माणों को ढहाना शुरू कर दिया. इस बीच, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी. जिसके बाद बुलडोजर रोक दिए गए. अब प्रशासन की कार्रवाई पर विपक्ष सवाल उठा रहा है. विपक्ष का कहना है कि सरकार एकतरफा कार्रवाई कर रही है.
AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बगैर नोटिस के बुलडोजर चलाया गया है. बिना इजाजत के शोभायात्रा कैसी निकली? बीजेपी बदले की कार्रवाई की गई है. मौके पर सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई. सीआरपीएफ की टीम मुस्तैद देखी जा रही है. ओवैसी के साथ बड़ी संख्या में भीड़ देखी जा रही है. जामा मस्जिद से आगे नहीं जाने दिया गया. ये सरासर जुल्म है. सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद देना चाहते हैं. वरना अब तक को बर्बाद कर दिया होता.
ओवैसी ने कहा कि अवैध कॉलनियों को मंजूरी दे गई है तो इसे क्यों नहीं मंजूरी दी जा रही है. पुलिस ने अनुमति नहीं दी तो लोगों के हाथों में हथियार थे. अतिक्रमण हटाने पर कहा- कोई कानून के तहत कार्रवाई नहीं की गई. बीजेपी के नेता ने लेटर लिखा और एमसीडी ने तोड़फोड़ की. इससे पहले ओवैसी ने कहा था कि अगर वो (दुकान और मकान) अनाधिकृत थे तो 7 साल से बीजेपी की सरकार क्यों सो रही थी? आपने (सरकार) एक समुदाय को निशाना बनाकर उनकी दुकान और घर को नुकसान पहुंचाया है.
मैं कोर्ट का शुक्रगुजार हूं: ओवैसी
ओवैसी ने आगे कहा कि कौन अपराधी है, यह कोर्ट फैसला करेगा. उन्होंने कहा कि आपने मस्जिद के सामने की दुकानों को तोड़ दिया लेकिन मंदिर के सामने की दुकान को क्यों नहीं तोड़ा? ये एक समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है. मैं इसकी निंदा करता हूं. मैं कोर्ट का शुक्रगुजार हूं कि उसने इस पर रोक लगाई. बता दें कि जहांगीरपुरी में स्थानीय लोग खुद मंदिर के सामने वाला अवैध हिस्सा ढहा रहे हैं. अतिक्रमण हटाओ अभियान में मस्जिद के सामने की 12 से ज्यादा दुकानें तोड़ी गई हैं.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



