
दिल्ली: जहांगीरपुरी घटना को BJP MP ने बताया अंतरराष्ट्रीय साजिश, बोले- किसी धर्म को दोष नहीं दे सकते
AajTak
जहांगीरपुरी हिंसा के मामले में बीजेपी सांसद हंसराज की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि हिंसा को लेकर किसी धर्म को दोष नहीं दे सकते. ये पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय साजिश है.
जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है. हिंसा के आरोप में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं बीजेपी सांसद हंसराज हंस ने हिंसा की घटना को अंतरराष्ट्रीय साजिश बताया है. उन्होंने कहा कि यह भारत को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है. अंदर से कुछ लोग हैं, जो बाहरी ताकतों की मदद कर रहे हैं. यह पूरी तरह से प्लानिंग के तहत किया गया है.
इतना ही नहीं, बीजेपी सांसद हंसराज ने इस मामले की जांच NIA से कराए जाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि हनुमान जयंती के मौके पर जहांगीरपुरी में जो हिंसा हुई है, इसके लिए किसी भी धर्म को दोष नहीं दे सकते. यह अंतरराष्ट्रीय साजिश है. इसी के तहत सब किया जा रहा है.
सांसद ने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल पर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है, इसके साथ ही गृहमंत्री अमित शाह इस घटना पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं. वह दिल्ली पुलिस के संपर्क में हैं. वहां भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है.
पुलिस ने की अमन कमेटी के साथ बैठक
इससे इतर, रविवार को पुलिस ने अमन समिति के साथ बैठक की. बैठक में समिति के सदस्यों से कहा गया कि वे सभी अपने-अपने क्षेत्र की जनता से शांति और सद्भाव बनाए रखने की गुजारिश करें. किसी भी अफवाह या फिर गलत सूचना पर भरोसा न करें. इन्हें पूरी तरह से नजरअंदाज करें. साथ ही किसी भी शरारती और असामाजिक तत्व की गतिविधियों को लेकर सतर्क रहें. इसके साथ ही अगर ऐसी कोई भी संदिग्ध घटना नजर आती है तो तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दें.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






