
दिल्ली: जंतर-मंतर पर शख्स ने की आत्महत्या, खुद को गोली से उड़ाया
AajTak
दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. अब तक की जानकारी में सामने आया है कि व्यक्ति मध्य प्रदेश से यहां आया था और अपने साथ कट्टा भी लाया था.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन स्थल पर एक व्यक्ति ने सुबह 9:00 बजे गोली मारकर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि व्यक्ति प्रदर्शन करने कट्टे के साथ आया था और उसने कट्टे से खुद को गोली मार ली. सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
चाय की गुमटी के पास मारी गोली
जानकारी के अनुसार दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार सुबह करीब 9:00 बजे एक प्रदर्शनकारी ने अपने आप को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि वह यहां पर धरना प्रदर्शन करने आया था. लेकिन उससे पहले ही उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.
यह भी पढ़ें: हॉस्टल के पास चोरी- चोरी मुलाकात और खूनी खेल... गर्लफ्रेंड को सरेराह गोली मारकर खुद किया सुसाइड
दिल्ली पुलिस ने बताया कि मेटल डिटेक्टर गेट के पास बनी एक चाय की दुकान के पास एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. व्यक्ति मध्य प्रदेश का रहने वाला है. फिलहाल मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने क्या कहा?

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










