
दिल्ली चुनाव को लेकर स्कूलों को निर्देश, हाथ में बैनर लेकर प्रभात रैली निकालें स्टूडेंट्स!
AajTak
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में 5 फरवरी 2025 को विधानसभा चुनाव के मतदान निर्धारित हैं. इस चुनाव के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए, विभिन्न स्कूलों में छात्रों द्वारा 'प्रभात रैली' का आयोजन किया जाएगा. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय निवासियों को मतदान करने के लिए प्रेरित करना है.
दिल्ली में 5 फरवरी 2025 को विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2025) के मतदान होने हैं. दिल्ली के चुनाव अधिकारी ने स्कूलों को प्रभात रैली निकालने का निर्देश दिया है. स्टूडेंट्स, हाथ में बैनर लेकर स्कूल के आसपास की गलियों में घूमकर रैली निकालेंगे. अधिकारी ने इसे 'प्रभात रैली' कहा है. साथ ही दिल्ली के स्कूलों को प्रभात रैली निकलाने का दिन और समय भी बताया गया है.
दिल्ली सरकार के दक्षिण पश्चिम जिले के जिला चुनाव अधिकारी कार्यालय ने दक्षिण पश्चिम दिल्ली (नजफगढ़) और पश्चिम दिल्ली (विकासपुरी) के शिक्षा उपनिदेशक को एक नोटिस भेजा है. उन्हें अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्कूलों में स्टूडेंट्स के साथ 'प्रभात रैली' आयोजित करने का निर्देश दिया है.
प्रभात रैली प्रक्रिया को लेकर जरूरी निर्देश
प्रभात रैली की तारीख और समय आधिकारिक नोटिस के अनुसार, प्रभात रैली 3 फरवरी 2025 को सुबह 9 बजे से शुरू होगी. नोटिस में लिखा है, 'जैसा कि आप जानते हैं, दिल्ली विधानसभा चुनाव - 2025 5 फरवरी, 2025 को निर्धारित है. आम जनता को जागरूक करने और उन्हें दिल्ली में वोट डालने के बारे में जागरूक करने के लिए, मुझे आपसे अनुरोध करने का निर्देश दिया गया है कि आप अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्कूलों में छात्रों की प्रभात रैली आयोजित करें.'

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












