
दिल्ली चुनाव अकेले लड़ेगी AAP, कांग्रेस संग गठबंधन की संभावनाओं को केजरीवाल ने किया खारिज
AajTak
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन होने की बातें चल रही थीं लेकिन अब पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस तरह की बातों को खारिज कर दिया है.
दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) होने वाला है. ऐसे में सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं. इसी बीच आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन होने की बातें चल रही थीं लेकिन अब पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस तरह की बातों को खारिज कर दिया है.
अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "आम आदमी पार्टी दिल्ली में अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना नहीं है."
न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन पर बातचीत करीब फाइनल स्टेज में पहुंचने वाली है. 15 सीट कांग्रेस के हिस्से जा रही है और 1-2 सीटें अन्य INDIA ब्लॉक की पार्टियों को मिलेंगी. बाकी बची सीटों पर AAP चुनाव लड़ेगी."
पार्टी संयोजक केजरीवाल ने एक घंटे के अंदर इस खबर पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रतिक्रिया दी और गठबंधन को लेकर किसी भी उम्मीद को खारिज कर दिया.
कैंडिडेट्स की 2 लिस्ट जारी कर चुकी है AAP
विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. दूसरी लिस्ट में 20 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. AAP ने इस बार दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सीट बदल दी है. इस बार उन्हें पटपड़गंज की जगह जंगपुरा से मैदान में उतारा गया है. वहीं हाल ही में AAP में शामिल हुए अवध ओझा को पटपड़गंज से टिकट दिया गया है.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








