
दिल्ली: चांदनी चौक में रातोरात फिर बन गया हनुमान मंदिर, तोड़े जाने को लेकर हुआ था जमकर बवाल
AajTak
दिल्ली के चांदनी चौक में जिस हनुमान मंदिर को तोड़े जाने को लेकर राजनीतिक घमासान मचा था. अब वहां पर हनुमान मंदिर फिर से बन गया है. जिसके बाद एक बार फिर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर चला है.
देश की राजधानी दिल्ली के चांदनी चौक में जिस हनुमान मंदिर के तोड़े जाने पर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में तलवारें खिंच गई थी. अब उसी जगह पर हनुमान मंदिर रातो-रात फिर से बना दिया गया है. शुक्रवार की सुबह जब चांदनी चौक के उसी स्थान पर हनुमान मंदिर दिखा, तो लोगों को हैरानी हुई और अब यहां इस मंदिर को देखने वालों का तांता लग गया है. अब जो नया मंदिर बनाया गया है, वो लोहे-स्टील से बना है. दरअसल, इसी साल जनवरी के शुरुआती हफ्ते में यहां स्थित हनुमान मंदिर को तोड़ा गया था. चांदनी चौक में सुंदरीकरण का काम चल रहा है, उसी के तहत मंदिर को यहां से हटाया गया था. हालांकि, तब स्थानीय उत्तर दिल्ली नगर निगम ने कहा था कि मंदिर को तोड़ा नहीं गया है, बल्कि सिर्फ शिफ्ट कर दिया गया है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











