
दिल्ली: गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत के बाद एक्शन, ठेकेदार और जल बोर्ड के अफसरों पर FIR
AajTak
दिल्ली के जनकपुरी इलाके में जल बोर्ड द्वारा खोदे गए गहरे गड्ढे में गिरकर 25 साल के बैंक कर्मी कमल ध्यानी की मौत हो गई. पर्याप्त रोशनी और चेतावनी बोर्ड न होने के कारण हादसा हुआ. परिवार रातभर पुलिस थानों के चक्कर काटता रहा, लेकिन समय पर मदद नहीं मिली. मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए दिल्ली जल बोर्ड के संबंधित अधिकारियों और कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
नोएडा में गड्ढे में डूबकर हुई सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत को अभी सिर्फ 20 दिन ही गुज़रे थे. धीरे-धीरे दिल्ली-NCR में सिस्टम को लगा कि मामला आया-गया हो गया. और फिर सिस्टम चादर तानकर सो गया. ना कोई सबक लिया गया, ना ही कोई सुधार किया गया. और अब दिल्ली में लापरवाही का गड्ढा एक और व्यक्ति को लील गया.
25 साल के कमल ध्यानी एक प्राइवेट बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थे. दिल्ली के जनकपुरी इलाके में अपने दफ्तर से घर लौट रहे थे. लेकिन उन्हें क्या पता था कि सड़कों पर ‘विकास’ के नाम पर मौत के गड्ढे खोदे हुए हैं.
इस मामले में कॉन्ट्रैक्टर और दिल्ली जल बोर्ड के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. BNS की धारा 105 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
10 मिनट में घर पहुंचने का वादा, जो कभी पूरा नहीं हुआ
कमल ध्यानी ने रात करीब पौने 12 बजे अपने घर फोन किया और कहा कि वह 10 मिनट में घर पहुंच रहे हैं. लेकिन वो 10 मिनट कभी खत्म ही नहीं हुए. क्योंकि जोगिंदर सिंह मार्ग पर दिल्ली जल बोर्ड का एक गहरा गड्ढा उनकी राह देख रहा था. बैरिकेडिंग के दावों के बावजूद कमल अपनी अपाचे बाइक के साथ सीधे उस गड्ढे में जा गिरे.
अंधेरा, गड्ढा और लापरवाह सिस्टम

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










