
दिल्ली गड्ढा हादसा: दो ठेकेदारों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, एक की हिरासत बढ़ी
AajTak
जनकपुरी में खुले पड़े दिल्ली जल बोर्ड के गड्ढे में गिरकर 25 वर्षीय बाइक सवार की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने दो ठेकेदारों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए हैं. वहीं एक सब-कॉन्ट्रैक्टर की हिरासत बढ़ाई गई है. साथ ही मौके पर मौजूद मजदूर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
दिल्ली के जनकपुरी इलाके में खुले पड़े दिल्ली जल बोर्ड के गड्ढे में गिरने से 25 वर्षीय बाइक सवार की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने दो ठेकेदारों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए हैं. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने एक तीसरे आरोपी की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है, जबकि मौके पर मौजूद एक मजदूर को भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उस पर आरोप है कि उसने गिरने की घटना की जानकारी समय पर अधिकारियों को नहीं दी.
अधिकारी ने बताया कि जिन ठेकेदारों के खिलाफ वारंट जारी हुए हैं, उनके नाम हिमांशु गुप्ता और कविश गुप्ता हैं, जो आपस में भाई हैं. वहीं सब-कॉन्ट्रैक्टर राजेश कुमार प्रजापति की हिरासत एक दिन के लिए बढ़ा दी गई है. मजदूर योगेश, जो कथित तौर पर उस समय मौके पर मौजूद था जब बाइक सवार गड्ढे में गिरा, उसे कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
शुक्रवार को हुआ था हादसा
निजी बैंक कर्मचारी कमल ध्यानी शुक्रवार तड़के जनकपुरी में दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) की ओर से सीवर के काम के लिए खोदे गए करीब 15 फुट गहरे गड्ढे में गिर गए थे. पुलिस के अनुसार, सुरक्षा गार्ड से सूचना मिलने के बावजूद योगेश ने अधिकारियों को खबर नहीं दी, बल्कि प्रजापति को फोन किया. आरोप है कि रात में जब पीड़ित के परिजन उसे खोजते हुए पहुंचे तो योगेश ने उन्हें गुमराह भी किया.
पुलिस ने लगाई गैर इरादतन हत्या की धारा
प्रजापति को इस आरोप में गिरफ्तार किया गया कि उसे घटना की जानकारी होने के बावजूद उसने पुलिस या आपात एजेंसियों को सूचना नहीं दी. योगेश को बाद में उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया. जनकपुरी थाने में आरोपियों और दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने बताया कि जिन ठेकेदारों के खिलाफ वारंट जारी हुए हैं, उनकी तलाश जारी है.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











