
दिल्ली को कौन बनाना चाहता है कोकीन कैपिटल? क्या है 5600 करोड़ के ड्रग्स कंसाइनमेंट का दुबई कनेक्शन
AajTak
पुलिस को छानबीन और पूछताछ के दौरान पचा चला है कि 5600 करोड़ की कोकीन बरामदगी के इस मामले के तार दुबई से भी जुड़े हैं. इस मामले में दुबई के एक बड़े कारोबारी का नाम भी सामने आ रहा है, जो कोकीन का बड़ा सप्लायर है.
दिल्ली में नशे की सबसे बड़ी खेप बरामद होने के बाद से पुलिस और एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. यह मामला केवल इतनी बड़ी बरामदगी का ही नहीं है, बल्कि इस ड्रग्स रैकेट के तार दुबई से जुड़ रहे हैं. यही नहीं दिल्ली में इस ड्रग सिंडिकेट के मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी तुषार गोयल के बारे में भी बड़ा खुलासा हुआ है. दरअसल, वो कांग्रेस के आरटीआई सेल का चेयरमैन रह चुका है. इस पूरे मामले ने दिल्ली पुलिस और संबंधित एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. अब पुलिस और तमाम एजेंसियां इस रैकेट के दुबई कनेक्शन पर फोकस कर रही हैं.
महीनों से नजर रख रही थी पुलिस दरअसल, दिल्ली पुलिस 3 महीने से इस मामले में कड़ी मशक्कत कर रही थी. कई इनपुट खंगाले जा रहे थे. कई लोगों की निगरानी हो रही थी. अब जाकर पुलिस की मेहनत रंग लाई और दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करों के मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दिया. दिल्ली में इस मॉड्यूल का सरगना है तुषार गोयल.
कोकीन के अलावा मेरियाना भी बरामद स्पेशल सेल के एडिशनल कमिश्नर प्रमोद कुशवाहा के मुताबिक 560 किलोग्राम कोकीन की खेप के साथ-साथ दिल्ली पुलिस ने 40 किलोग्राम मेरियाना भी जब्त किया है. जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस मेरियाना को फुकेट से फ्लाइट के जरिये दिल्ली लाया गया था. प्रमोद कुशवाहा के मुताबिक, तीन महीने पहले केंद्रीय एजेंसियों के जरिए उनके पास जानकारी आई थी कि एक बड़ा मॉड्यूल ड्रग्स की तस्करी कर रहा है, जो पूरे देश में फैला हुआ है.
रंगे हाथों पकड़ा गया तस्कर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने इस मॉड्यूल के बारे में जानकारी जुटाना शुरू की तो पता लगा कि महिपालपुर के एक गोदाम में कोकीन की खेप छुपा कर रखी गई है. यह जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने मंगलवार की शाम को महिपालपुर में जाल बिछाया. जिसके चलते देर शाम दिल्ली पुलिस ने एक युवक को आईडेंटिफाई किया. उस पर नजर रखी जा रही थी. और फिर उसे उस वक्त रंगे हाथों पकड़ा, जब जब वह ड्रग्स की खेप रिसीव कर रहा था.
पूछताछ में हुआ कोकीन का खुलासा इसके बाद पुलिस ने मौके से ही 15 किलोग्राम कोकीन के साथ हिमांशु और औरंगजेब नाम के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया, वे दोनों मुंबई के कुर्ला से आए एक शख्स भारत को कोकीन देने पहुंचे थे. वे भारत को कोकीन की सप्लाई करने आए थे. इसके बाद जब पुलिस ने हिमांशु और औरंगजेब से पूछताछ की तो पता लगा कि पास के ही एक गोदाम में कोकीन को कपड़ों के डिब्बे में छुपाकर रखा गया है.
कपड़ों के डिब्बों में छुपाई गई थी नशे की खेप पुलिस की टीम जब उस गोदाम में पहुंची तो दंग रह गई अंदर 23 अलग-अलग कपड़ों के बड़े-बड़े कॉर्टन रखे थे, जिनमें 560 किलोग्राम कोकीन रखी गई थी. दिल्ली पुलिस के मुताबिक एक किलो कोकीन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 10 करोड़ रुपये है. ऐसे में 560 किलो कोकीन की कीमत 5600 करोड़ रुपये हो गई.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










