
दिल्ली कोचिंग हादसे के बाद पटना में बढ़ी सख्ती, 138 सेंटर्स पर लगेगा ताला, 339 की जांच बाकी
AajTak
पटना में जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने एक कमेटी का गठन कर कोचिंग संस्थानों की जांच कराई है. जांच में पता चला है कि ये 138 कोचिंग सेंटर बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे थे. प्रशासन ने ऐसे कोचिंग सेंटर्स को बंद करने का फैसला लिया गया है.
दिल्ली में IAS स्टडी सर्किल RAU's कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में जलभराव से तीन UPSC एस्पिरेंट्स की मौत के बाद पटना में भी कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई की जा रही है. पटना प्रशासन ने राजधानी में चल रहे 138 कोचिंग सेंटर्स पर कार्रवाई की है. कोचिंग सेंटर चलाने के लिए निर्धारित मापदंड पूरे नहीं करने वाले 138 कोचिंग सेंटर्स पर ताला लगाया जाएगा. साथ ही इनपर 25 हजार से 1 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाने की तैयारी की जा रही है.
इन कोचिंग सेंटर्स पर लगेगा 25 हजार से 1 लाख रुपये तक का जुर्माना
दरअसल, पटना में जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने एक कमेटी का गठन कर कोचिंग संस्थानों की जांच कराई है. जांच में पता चला है कि ये 138 कोचिंग सेंटर बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे थे. प्रशासन ने ऐसे कोचिंग सेंटर्स को बंद करने का फैसला लिया गया है. साथ ही जो कोचिंग सेंटर्स रजिस्टर्ड नहीं हैं उन पर 25 हजार से 1 लाख तक का जुर्माना लगाने की तैयारी की जा रही है. अनुमंडल पदाधिकारी को इन कोचिंग के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दे दिया गया है.
523 कोचिंग सेंटर्स में से 138 अयोग्य पाए गए
जानकारी के अनुसार, पटना जिले में पिछले कुछ दिनों में रजिस्ट्रेशन के लिए 936 आवेदन आए हैं और कुल 413 आवेदन पर रजिस्ट्रेशन हो चुका है. इन सभी आवेदनों में से 523 की जब जांच हुई तो 138 संस्थान अयोग्य पाए गए. पटना डीएम ने 339 लंबित आवेदनों की जल्द जांच करने का भी आदेश दिया है. पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने जांच के दौरान पाया कि ये कोचिंग संस्थान सरकार के तय मानकों को पूरा नहीं करते हैं. इसके बाद इन्हें बंद करने का आदेश जारी कर दिया.
7 टीम कर रही है कोचिंग सेंटर्स की जांच

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












