
दिल्ली: कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से छात्रा की मौत, दो लापता, मौके पर NDRF मौजूद
AajTak
दिल्ली के राजेंद्र नगर स्थित राव आईएएस कोचिंग सेंटर में पानी भर गया है. जिसके चलते 3 छात्र लापता हो गए हैं. मौके पर फायर सर्विस, NDRF और दिल्ली पुलिस की टीम पहुंच गई और पानी में सर्च अभियान चला रही है.
दिल्ली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक राजेंद्र नगर स्थित राव आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर गया. जिससे एक छात्रा और दो छात्र अंदर फंस गए थे. सूचना पाकर मौके पर पहुंची NDRF ने छात्रा के शव को बरामद कर लिया है. वहीं दोनों छात्र अभी भी लापता हैं.
जानकारी के मुताबिक 7 बजे फायर डिपार्टमेंट को एक कॉल मिली और बताया गया कि कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्र लापता हो गए हैं. दिल्ली पुलिस के सूत्रों का दावा है कि कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले बच्चों के फोन से संपर्क नहीं हो पा रहा है. तीनों लड़कों का फोन पहुंच से बाहर बता रहा है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली: राजेंद्र नगर में बीते 2 दिन से प्रदर्शन कर रहे थे UPSC छात्र, पुलिस ने खदेड़ा
भाजपा ने आप विधायक पर लगाया लापरवाही का आरोप
मामले को लेकर दिल्ली भाजपा के पूर्व महामंत्री राजेश भाटिया ने आप विधायक दुर्गेश पाठक पर हमला बोला है. घटना स्थल पहुुंच उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है. उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के चलते राजेंद्र नगर के कई इलाकों में पानी भर गया है. इसकी शिकायत आप के स्थानीय विधायक से भी की गई, लेकिन उन्होंने पानी निकासी को लेकर कोई काम नहीं किया.
वहीं, शनिवार को यहां स्थित राव आईएएस कोचिंग सेंटर के लाइब्रेरी में पानी भर गया. लाइब्रेरी बेसमेंट में स्थित है. पानी भरने के चलते 3 बच्चे लापता हो गए हैं. हालांकि, सूचना पर NDRF और दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई हैं और तीनों छात्रों को बाहर निकालने की कोशिश कर रही है. मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि तीनों बच्चे सुरक्षित बाहर आए और उनके साथ किसी भी तरह की अनहोनी न हो.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








