
दिल्ली के रामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत आज, इन रास्तों पर लग सकता है ट्रैफिक जाम
AajTak
किसान संगठन संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) द्वारा आयोजित इस महापंचायत में देशभर से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. वाहनों की सुचारू आवाजाही और पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जो कि गुरुवार सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक प्रभावी रहेगी.
अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर आंदोलन कर रहे किसानों को दिल्ली पुलिस ने कुछ शर्तों के साथ आज रामलीला मैदान में 'किसान मजदूर महापंचायत' आयोजित करने की अनुमति दे दी है. इस दौरान 5 हजार किसानों को ही मैदान में जुटने की अनुमति है और वह अपने साथ ट्रैक्टर आदि नहीं ला सकेंगे. किसानों की इस महापंचायत को लेकर दिल्ली पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए हैं. जाम लगने की स्थिति को ध्यान में रखते हुए वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी है.
दरअसल, किसान संगठन संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) द्वारा आयोजित इस महापंचायत में देशभर से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. इसके लिए किसानों का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है. उधर, वाहनों की सुचारू आवाजाही और पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जो कि गुरुवार सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक प्रभावी रहेगी. किसानों को दोपहर 2.30 बजे के बाद कार्यक्रम खत्म होने के तुरंत बाद मैदान खाली करने के लिए कहा गया है.
वहीं किसानों के मार्च के मद्देनजर दिल्ली की तीनों सीमाओं सिंघू, टिकरी और गाजीपुर पर सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है. यहां सख्त चेकिंग के चलते जाम जैसी स्थिति पैदा हो सकती है. इसके चलते दिल्ली हरियाणा या गाजियाबाद से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा नोएडा-चिल्ला बॉर्डर पर भी सख्त चेकिंग रहेगी.
इन जगहों पर हो सकती है जाम जैसी स्थिति
पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक जवाहर लाल नेहरू मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, आसफ अली रोड और इनके आसपास की प्रमुख सड़कों और जंक्शनों पर जाम जैसी स्थिति पैदा हो सकती है. इसके मद्देनजर बाराखंभा रोड और टॉल्स्टॉय मार्ग जैसी प्रमुख सड़कों पर कई डायवर्जन किए गए हैं. साथ ही लोगों से सड़कों पर वाहनों की भीड़ कम करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम जैसे मेट्रो आदि के उपयोग का आग्रह भी किया गया है. इसके अलावा एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वाले लोगों से समय से पहले घरों से निकलने को भी एडवाइजरी में कहा गया है.
किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियों के बजाय बस और ट्रेनों से दिल्ली जाएंगे

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










