
दिल्ली के भजनपुरा में बिजनेसमैन की चाकू से गोदकर हत्या, जमानत पर छूटकर आया था मृतक
AajTak
राजधानी दिल्ली के भजनपुरा (Delhi Bhajanpura) में जमानत पर छूटकर आए एक बिजनेसमैन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत फैल गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Delhi News: नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के भजनपुरा इलाके (Delhi Bhajanpura) में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां बिजनेसमैन की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. मृतक टूर एंड ट्रैवल और जिम संचालक था. वह हाल ही में जेल से छूटकर आया था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना गामरी एक्सटेंशन भजनपुरा में रात 11:30 बजे हुई. भजनपुरा में गामरी का रहने वाला 28 वर्षीय सुमित उर्फ प्रेम चौधरी टूर एंड ट्रैवल्स का व्यवसाय करता था. वह जिम भी चलाता था. सुमित के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है. इस मामले में उसे दोषी ठहराया गया था. उसे दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत मिली थी.
यह भी पढ़ें: पत्थरों से हत्या, डीजल से जलाया, फिर नदी में बहाईं अस्थियां... अंतरधार्मिक शादी से नाराज भाई ने बहन के पति को उतारा मौत के घाट
पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई की रात 11:30 बजे सुमित गामरी एक्सटेंशन में बाहर बैठा था, तभी 3-4 लड़कों की उससे कहासुनी हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि लड़कों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. आरोपियों ने सुमित के चेहरे, गर्दन, छाती और पेट पर करीब 17 वार किए गए. सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना के बाद आनन फानन में घायल सुमित को इलाज के लिए जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










