
दिल्ली के बवाना में लापरवाही की बाढ़! 14 दिन से मुनक नहर के पानी का रिसाव, अब डूबा पूरा इलाका
AajTak
दिल्ली बवाना सीएलसी में रिसाव की एक शिकायत 27 जून को स्थानीय लोगों द्वारा उजागर की गई थी. स्थानीय लोगों की शिकायत है कि मामला उठाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे नहर टूट गई. बता दें कि पेशे से वकील, पुष्पेंद्र शर्मा ने बवाना जेजे क्लस्टर समूह में नहर में रिसाव का मुद्दा उठाया था.
न बादल गरजे, न बारिश हुई. फिर भी हुआ ऐसा कि जलसंकट से जूझ रही दिल्ली एक कॉलोनी जलमग्न हो गई. बाहरी दिल्ली के बवाना की जेजे कॉलोनी में आधी रात को पानी भरने लगा. सड़कें भर गईं, गलियों में कमर तक पानी लग गया और लोगों के घरों की दहलीज पारकर अंदर भी चला गया. लोग गहरी नींद में सो रहे थे और पानी उनके घरों की ओर बढ़ रहा था, जब नींद खुली तो घर के बाहर बाढ़ जैसे हालात बन गए थे.
सामने आया लीक का वीडियो ऐसा कैसे हुआ? इस सवाल के जवाब में एक वीडियो सामने आया है. ये एक शिकायती वीडियो है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि मुनक नहर से जल का रिसाव पहले से हो रहा था,जिस पर आपत्ति दर्ज कराई गई थी, लेकिन इस पर संज्ञान नहीं लिया गया. अगर समय से पहले इस पर ध्यान दिया गया होता तो बुधवार की रात मुनक नहर का बांध इस तरह न टूटता और न ही दिल्ली की जेजे कॉलोनी की गलियां डूब जातीं.
27 जून को की गई थी शिकायत, कलस्टर में शेयर किया गया था वीडियो दिल्ली बवाना सीएलसी में रिसाव की एक शिकायत 27 जून को स्थानीय लोगों द्वारा उजागर की गई थी. स्थानीय लोगों की शिकायत है कि मामला उठाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे नहर टूट गई. बता दें कि पेशे से वकील, पुष्पेंद्र शर्मा ने बवाना जेजे क्लस्टर ग्रुप में नहर में हो रहे रिसाव का मुद्दा उठाया था. उनके मुताबिक, ब्लॉक के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार विधायक, निगम परिषद और डीडीए एक्शन जोन के सदस्य मौजूद हैं, बावजूद इसके लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई.
14 दिनों से रिस रहा था पानी इसे लेकर एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें दिख रहा है कि मुनक नहर का पानी का रिसाव एक नाली के जरिए दिल्ली की बवाना जेजे कॉलोनी की तरफ हो रहा है. इस वीडियो की तारीख 27 जून बताई जा रही है. इस तरह कम से कम 14 दिनों लगातार पानी रिसते हुए दिल्ली की बवाना की ओर बह रहा था. बुधवार की रात बांध टूट गया और जेजे कॉलोनी में जल जमाव हो गया. बवाना की जिस जेजे कॉलोनी में जलभराव हुआ है, उस विधानसभा सीट से जय भगवान उपकार विधायक (आप) हैं और निगम पार्षद पवन सहरावत (AAP) हैं. इतने दिनों से नहर से पानी का रिसाव हो रहा था, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया.
बिन बरसात डूबा बवाना ...तो बिन बरसात आखिर दिल्ली का बवाना डूबा कैसे? इस सवाल का जवाब यही लापरवाही है. ये सब मुनक नहर के बांध के टूटने से हुआ. मुनक नहर में पानी बढ़ा तो इसका जोर तटों पर पड़ा और बुधवार रात पानी के जोर से नहर का हिस्सा टूट गया. नहर के टूटने से पानी आसपास के इलाके में फैल गया. जब तक हरियाणा से पानी रोकने के लिए कहा जाता, तब तक बवाना पानी-पानी हो गया.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










