
दिल्ली के बम धमाके में एक्ट्रेस ने खोई अपनी स्कूल फ्रेंड, छलका दर्द, बोलीं- यकीन नहीं हो रहा
AajTak
दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए कार विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए. इस हादसे में एक्ट्रेस पायल घोष की करीबी दोस्त सुनीता मिश्रा की मौत हो गई. एक्ट्रेस ने दोस्त को याद करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है.
सोमवार, 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार विस्फोट ने राजधानी को हिलाकर रख दिया है. सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल के पास एक हुंडई आई20 कार में विस्फोट हो गया था, जिसमें 12 लोगों की जान गई. वहीं कई अन्य घायल हो गए. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष ने खुलासा किया है कि उनकी अपनी करीबी स्कूल फ्रेंड सुनीता मिश्रा की भी इस हादसे में जान चली गई है.
पायल ने खोई अपनी दोस्त
पायल इस हादसे से हिली हुई हैं. उन्होंने सुनीता से अपनी आखिरी बातचीत को याद किया. बम धमाके से ठीक एक हफ्ते पहले दोनों दोस्तों में बातचीत हुई थी. बॉलीवुड बबल से बात करते हुए पायल घोष ने कहा, 'मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा कि वो अब नहीं रहीं. हमने एक हफ्ते पहले ही बात की थी. वो जिंदगी से भरी हुई थीं, हमेशा मुस्कुराती थीं, हमेशा सकारात्मकता फैलाती थीं. इतनी दयालु आत्मा का इतने क्रूर तरीके से चले जाना अवास्तविक लगता है.'
अपने रिश्ते पर पायल ने आगे कहा, 'वो सिर्फ दोस्त नहीं थीं. वो परिवार थी. हम साथ बड़े हुए. सपने, हंसी और संघर्ष शेयर किए. उन्हें इस तरह खोना. इसके लिए शब्द नहीं हैं.' उन्होंने इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के समर्थन और एकजुटता के लिए जनता से अपील की. घटना के जवाब में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीड़ित परिवारों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की. उन्होंने कहा कि जिन लोगों की जान गई, उनके परिवारों को 10 लाख रुपये मिलेंगे. जबकि स्थायी अक्षमता या गंभीर चोट वाले लोगों को 5 लाख रुपये प्रत्येक दिए जाएंगे.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने X पर कहा, 'इस कठिन घड़ी में दिल्ली सरकार उन सभी परिवारों को गहरी संवेदना व्यक्त करती है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है और इस घटना में घायल हुए लोगों को.' सोमवार, 10 नवंबर की शाम दिल्ली को एक घातक विस्फोट ने हिला दिया था. लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी हरियाणा-पंजीकृत कार फट गई, जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. घटना के जवाब में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भारत के प्रमुख शहरों में सुरक्षा उपायों को बढ़ाने का आदेश दिया है. जांच में जम्मू-कश्मीर से संभावित आतंकी संबंध सामने आए हैं.

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.










