
दिल्ली के नजफगढ़ में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से एक की मौत
AajTak
दिल्ली की इस पार्टी में म्यूजिक और शराब का दौर भी चल रहा था. मृतक के दोस्तों में से एक जिसका नाम नवीन था, इस पार्टी में एक पिस्टल से लगातार फायर कर रहा था.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक शख्स की मौत हो गई. घटना 10 और 11 मार्च की देर रात करीब 1 बजे की है. यह घटना एक फार्महाउस में जन्मदिन की पार्टी के दौरान घटी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी. पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है. आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि नजफगढ़ इलाके के एक फार्महाउस में गोली चली है जहां एक शख्स की मौत हो गई है. पुलिस की एक टीम जब मौका ए वारदात पर पहुंची तो पता चला कि जिस शख्स को गोली लगी थी, उसको नजफगढ़ के एक हॉस्पिटल ले जाया गया है. हॉस्पिटल पहुंचकर पुलिस को पता चला कि अनुज शर्मा को गोली लगी थी. हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी. गोली उत्तम नगर निवासी अनुज को सीने में लगी थी.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









