
दिल्ली के नंद नगरी में फायरिंग... 35 साल के शख्स की मौत, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
AajTak
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में फायरिंग की घटना में 35 साल के शख्स की मौत हो गई. घायल हालत में उन्हें परिजन गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपियों की तलाश में टीमें गठित की गई हैं.
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में फायरिंग की घटना में 35 साल के मोहम्मद उमर दीन नाम के व्यक्ति की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
एजेंसी के अनुसार, 17 फरवरी 2026 को थाना नंद नगरी में फायरिंग की सूचना मिली. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. घटनास्थल बी-1 सरकारी स्कूल के पास नंद नगरी में पुलिस को पता चला कि घायल व्यक्ति को उसके परिजन पहले ही अस्पताल ले जा चुके हैं.
घायल की पहचान 35 वर्षीय मोहम्मद उमर दीन के रूप में हुई. परिजन उसे तत्काल गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों का कहना था कि उमर दीन को अस्पताल लाए जाने से पहले ही मौत हो चुकी थी.
यह भी पढ़ें: MP: शिवपुरी में वकील की गोली मारकर हत्या, विरोध में उतरा अधिवक्ता समुदाय... कार्य का भी बहिष्कार
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की. शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने कहा कि घटनास्थल का निरीक्षण फोरेंसिक टीम द्वारा किया गया और मौके से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके.
घटना आपसी रंजिश, व्यक्तिगत विवाद या किसी अन्य कारण से हुई, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









