
दिल्ली के गांधीनगर में लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 21 गाड़ियां मौके पर
AajTak
दिल्ली के गांधीनगर इलाके में लकड़ी की दुकान और गोदाम में देर रात आग लगी थी, जिस पर काबू पाने के लिए दमकल की 21 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं, लेकिन गोदाम में लकड़ी का सामान होने की वजह से आग लगातार भड़कती जा रही है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक प्लाईवुड की बड़ी दुकान और गोदाम में भीषण आग लग गई. दमकल की 20 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई हैं. इस आग में करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया है. हालांकि आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल सका है.
गांधीनगर पुलिस थाने के पास ही प्लाईवुड की दुकान और गोदाम में देर रात करीब साढ़े तीन बजे आग लगी थी. दिल्ली फायर सर्विस की 21 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं, जो आग पर काबू पाने में जुटी हैं, लेकिन गोदाम में लकड़ी का सामान होने की वजह से आग लगातार भड़कती जा रही है.
घटना के वीडियो भी सामने आए
दिल्ली में आग की घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह आग भड़क रही है और दमकलकर्मी काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. दुकान के मालिक सामान बचाने में लगे हैं कि जितना सामान बच जाए तो अच्छा है.
फायर सर्विस की गाड़ियों का पानी जैसे ही खत्म हो जाता है, वह दोबारा जाती हैं और पानी भरकर आ रही हैं. आग की इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं.
दिल्ली AIIMS के इमरजेंसी वार्ड के पास आग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.











