
दिल्ली के कई स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
AajTak
देश की राजधानी दिल्ली के कई स्कूलों को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है.
दिल्ली में स्कूलों को धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार फिर से राजधानी के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इस दौरान अफरा-तफरी मच गई है. सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक की टीम तुरंत हर स्कूलों में पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है.
बच्चों की सुरक्षा जरूरी
इस दौरान स्कूल प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए तुरंत स्कूलों को खाली करवा दिया है और अभिभावकों को सूचना दे दी है. कई स्कूलों में बच्चों को बसों और वाहनों से सुरक्षित घर भेजा जा रहा है. हालांकि, इस दौरान अभिभावकों के मन में चिंता दिखी, लेकिन पुलिस और स्कूल प्रशासन ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है.
पुलिस कर रही है जांच
इस दौरान दिल्ली पुलिस की टीमें और बम निरोधक दस्ता स्कूलों के साथ आसपास के इलाकों में तलाश में जुटी हुई है. बच्चों और कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई स्कूलों को एहतियात के तौर पर खाली करवाया गया है. पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और धमकी के सोर्स का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











