
दिल्ली के कई इलाकों में दिवाली पर खूब चले पटाखे, 'धुएं' में उड़ गया सुप्रीम कोर्ट का आदेश
AajTak
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी दिल्ली के कई इलाकों में दिवाली पर खूब पटाखे फोड़े गए. हालांकि बीते साल की तुलना में इस बार की आतिशबाजी कम रही. डिफेंस कॉलोनी इलाके में रहने वाले एक पर्यावरणविद् का कहना है कि आतिशबाजी को लेकर पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीें हुई.
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की वजह से सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन उसके बाद भी दिवाली पर कई इलाकों में पटाखे फोड़कर शीर्ष अदालत के आदेश का उल्लंघन किया गया. रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे के बाद आतिशबाजी बढ़ गई. हालांकि बीते साल की तुलना में ये कम ही रही.
पीटीआई के मुताबिक, शाहपुर जट और हौज खास इलाके में लोगों ने पटाखे फोड़े. इस दौरान कई लोग पार्क में पटाखे फोड़ने के लिए इकट्ठे हुए. हालांकि कुछ लोगों को छोड़कर आसपास के बहुत लोग अपने घरों से बाहर निकलते नहीं देखे गए. पर्यावरणविद् भवरीन कंधारी ने कहा कि उनकी डिफेंस कॉलोनी में कई जगह पटाखे फोड़े जाने की सूचना मिली. उन्होंने कहा कि इसको लेकर पुलिस थाने में शिकायत भी की गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.
दिवाली की रात दिल्ली की हवा में घुला पटाखों का ज़हर! देर रात कई इलाकों में बढ़ा प्रदूषण, AQI 'गंभीर'
उन्होंने कहा, ‘‘पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख आतिशबाजी के धुएं में उड़ गया. चेतावनी और प्रतिबंध के बावजूद अधिकारी एक बार फिर विफल रहे हैं. सवाल यह उठता है कि उच्चतम न्यायालय अब क्या रुख अपनाएगा? ... हम उत्सव के नाम पर अपने बच्चों को घुट-घुटकर जीने को मजबूर कर रहे हैं.”
ग्रेटर कैलाश में कम हुई आतिशबाजी

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









