
दिल्ली के आदर्श नगर में DMRC क्वार्टर में भीषण आग, पति-पत्नी और 10 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत
AajTak
दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में DMRC स्टाफ क्वार्टर में देर रात आग लगने से एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई. यह हादसा मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास पांचवीं मंजिल पर हुआ. दमकल विभाग को रात 2:39 बजे सूचना मिली, छह दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाई.
दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में डीएमआरसी के कर्मचारी क्वार्टर में भयानक आग लग गई, जिसमें एक पूरा परिवार जलकर झुलस गया. इस हादसे में पति-पत्नी और उनकी 10 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई. घटना मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के नजदीक स्थित डीएमआरसी के क्वार्टर में हुई है.
दमकल विभाग के अनुसार, रात 2:39 बजे आग लगने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं. आग पांचवें फ्लोर पर लगी थी. दमकल की टीम जब अंदर दाखिल हुई तो तीनों लोगों के जल चुके शव वहां मिले. मृतकों की पहचान 42 साल के अजय, उनकी 38 साल की पत्नी नीलम और उनकी 10 साल की बेटी जान्हवी के रूप में हुई है.
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण घरेलू सामान से शार्ट सर्किट हो सकता है, लेकिन मामले की जांच जारी है. फॉरेंसिक टीम और पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है. परिजनों और आसपास के लोगों के बीच इस हादसे को लेकर भारी दुःख और शोक की लहर है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में एनकाउंटर... 69 गोलियां बरसाने वाले गिरोह के 2 शूटर गिरफ्तार
डीएमआरसी की सुरक्षा और संबंधित कार्यों से जुड़ा विभाग और स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिवार को जल्द से जल्द सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया है. आग बुझाने के बाद इलाके में सुरक्षा जांच कड़ी कर दी गई है, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदियां न हों.
इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है. पड़ोसी मृतक परिवार को शांत और मिलनसार बताते हैं. साथ ही, दिल्ली में लगातार हो रहे ऐसे अग्निकांडों ने आग सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस और दमकल विभाग की विस्तृत जांच के बाद ही इस हादसे के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.








