
'दिल्ली कूच' पर ब्रेक, 7 दिन का अल्टीमेटम... जानें दलित प्रेरणा स्थल पर रुकने को कैसे राजी हुए किसान
AajTak
बातचीत खास तौर पर दो मुद्दों पर थी. पहला मुद्दा था कि जो जमीन किसानों से अधिग्रहित की गई है, उसका 10% डेवलप एरिया किसानों को दिया जाए और दूसरा यह कि जो भूमि अधिग्रहण कानून 2013 में पास किया गया था, उसे नोएडा और आसपास के इलाकों में भी लागू किया जाए ताकि किसानों को ज्यादा मुआवजा मिले.
नोएडा की सड़कों पर दिनभर हंगामा बरपता रहा. किसान दिल्ली कूच कर रहे थे और उनकी तादाद हजारों में थी. लेकिन शाम होते-होते एक आंशिक कामयाबी मिली और प्रशासन के अधिकारी किसान नेताओं को सड़क से हटने के लिए मनाने में कामयाब रहे. लेकिन उससे पहले किसानों का जत्था लगभग दो किलोमीटर पैदल मार्च कर चुका था और इस दौरान दिल्ली और ग्रेटर नोएडा के बीच एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक पूरी तरह बंद पड़ा हुआ था.
किसानों की बातचीत 1 दिसंबर को अथॉरिटी के साथ विफल हुई, तो उन्होंने ऐलान किया कि 2 दिसंबर को वे अपनी बात केंद्र सरकार को सुनाने के लिए दिल्ली कूच करेंगे. ठीक 12 बजे किसानों का जमावड़ा दिल्ली बॉर्डर से लगभग 4 किलोमीटर दूर महामाया फ्लाईओवर के पास लगना शुरू हो गया. देखते-देखते हजारों किसान इकट्ठे हो गए, जिनमें बड़ी तादाद में महिलाएं भी थीं. थोड़ी देर आपस में विचार-विमर्श करने के बाद सारे किसान दिल्ली की तरफ आगे बढ़ने लगे.
यह भी पढ़ें: Exclusive: लखनऊ छोड़ दिल्ली क्यों आ रहे UP के किसान? नरेश टिकैत ने दिया जवाब
देखते-देखते उन्होंने पुलिस बैरिकेड तोड़ डाले और दलित प्रेरणा स्थल पहुंच गए. सभी के हाथों में अलग-अलग यूनियन के झंडे थे और सिर पर टोपी. दलित प्रेरणा स्थल पर लगभग डेढ़ बजे किसानों ने धरना देना शुरू किया और कहा कि सरकार बात सुनने को राजी नहीं हो रही है. किसानों की समस्या नोएडा और आसपास की जुड़ी तीनों अथॉरिटी से थी. नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी के आला अधिकारी किसानों से बातचीत करने दलित प्रेरणा स्थल के सामने वाली सड़क पर बैठ गए.
बातचीत खास तौर पर दो मुद्दों पर थी. पहला मुद्दा था कि जो जमीन किसानों से अधिग्रहित की गई है, उसका 10% डेवलप एरिया किसानों को दिया जाए और दूसरा यह कि जो भूमि अधिग्रहण कानून 2013 में पास किया गया था, उसे नोएडा और आसपास के इलाकों में भी लागू किया जाए ताकि किसानों को ज्यादा मुआवजा मिले. जो अधिकारी बातचीत करने आए थे, वे इतने सीनियर नहीं थे कि इन दोनों मुद्दों पर किसानों को कोई लिखित आश्वासन दे पाते. इसलिए यह वादा किया गया की मुख्य सचिव स्तर की वार्ता इसी हफ्ते होगी और तब तक किसान सड़क से हटकर दलित प्रेरणा स्थल के अंदर अपना धरना जारी रखेंगे.
यह भी पढ़ें: 'दिल्ली से ही निकलेगा समाधान', किसानों के 'दिल्ली चलो' पर बोले राकेश टिकैत

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






