
दिल्ली की 20 साल की आदिति, माइक्रोसॉफ्ट में ढूंढा बग, कंपनी ने दिया 22 लाख का इनाम
AajTak
भारतीय लड़की को Microsoft ने 22 लाख रुपये से भी ज्यादा का ईनाम दिया है. कंपनी ने साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट अदिति सिंह को ये ईनाम दिया है. ये ईनाम Microsoft की ओर से Azure क्लाउड सिस्टम में खामी खोजने पर दिया गया है.
भारतीय लड़की को Microsoft ने 22 लाख रुपये से भी ज्यादा का इनाम दिया है. कंपनी ने साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट अदिति सिंह को ये इनाम दिया है. ये ईनाम Microsoft की ओर से Azure क्लाउड सिस्टम में खामी खोजने पर दिया गया है. आदिति सिंघ ने आज तक को बताया कि वो दिल्ली से हैं और साइबर सिक्योरिटी अनालिस्ट हैं. दरअसल साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट अदिति सिंह ने Azure क्लाउड सिस्टम में एक गंभीर खामी खोजा था. इससे साइबर अटैकर्स यूजर के अकाउंट का रिमोट एक्सेस ले सकते थे. इसको लेकर अदिति सिंह कंपनी को रिपोर्ट की थी. इससे पहले भी आदिति ने दूसरे प्लैटफॉर्म्स पर खामियां ढूंढी हैं और उन्हें इनाम मिले हैं. इसके बाद Microsoft की ओर से ईमेल भेजा गया है. इसमें इनाम की बात कही गई. इनाम के तौर पर कंपनी की ओर से 30,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 22 लाख रुपये) देने की बात कही गई. इसको लेकर अदिति सिंह की ओर से ट्वीट भी शेयर किया गया है.
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











