दिल्ली की हवा अब भी जहरीली... बदलती रहीं सरकारें, लेकिन नहीं बदला प्रदूषण का हाल
AajTak
राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक बना हुआ है. कई सरकारें आईं और गईं, लेकिन हवा की जहरीली हालत में कोई सुधार नहीं हुआ. दिल्ली सरकार और एमसीडी के कई कदमों के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिली. विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक स्थायी उपाय नहीं होंगे, प्रदूषण पर काबू नहीं पाया जा सकता.
दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक बना हुआ है. सरकारें बदलती रहीं लेकिन हवा अब भी जहरीली है. अब तो हालात ऐसे हैं कि सांस लेना भी मुश्किल हो गया है. एमसीडी से लेकर केंद्र तक तीनों जगह बीजेपी की सरकार होने के बावजूद दिल्लीवासी प्रदूषण की मार झेल रहे हैं.
दिल्ली में यह समस्या कोई नई नहीं है. पिछले कई सालों से शहर स्मॉग की चादर में लिपटा रहता है. कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अब भाजपा सभी सरकारों ने कोशिशें कीं, लेकिन हवा साफ नहीं हो सकी.
दिल्ली सरकार के कदम
सरकार ने कृत्रिम बारिश का ट्रायल किया, लेकिन इससे कोई बड़ा असर नहीं दिखा. दफ्तरों के समय में बदलाव किया गया है ताकि ट्रैफिक कम हो सके. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कारपूलिंग और वर्क फ्रॉम होम की अपील की है. ऊंची इमारतों पर वॉटर स्प्रिंकलर लगाए गए हैं और 367 मशीनें सड़कों पर तैनात हैं. औद्योगिक इकाइयों और कचरा जलाने वालों पर भी कार्रवाई हो रही है.
एमसीडी की कार्रवाइयां
एमसीडी ने बीते 10 महीनों में ₹12.1 करोड़ पर्यावरण मुआवजा वसूला है और 5,000 से अधिक नोटिस जारी किए हैं. 57,000 कर्मचारी सफाई में लगे हैं. 52 मशीनें रोज 3,400 किलोमीटर सड़कें साफ करती हैं. धूल कम करने के लिए वॉटर स्प्रिंकलर और एंटी-स्मॉग गन का उपयोग किया जा रहा है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










