
दिल्ली की जहरीली हवा से कुत्ता भी बीमार? नेबुलाइजर लगी तस्वीर देख लोग सहम गए
AajTak
राजधानी की हवा इतनी जहरीली हो चुकी है कि अब पालतू जानवर भी बीमार पड़ रहे हैं. वायरल पोस्ट में नेबुलाइज़र लगे डॉग की तस्वीर ने लोगों में डर और चिंता दोनों बढ़ा दी हैं.
दिल्ली में फैलते प्रदूषण का असर अब इंसानों से आगे बढ़कर पालतू जानवरों पर भी दिखने लगा है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक गोल्डन रिट्रीवर को नेबुलाइजर से सांस लेते हुए देखा जा सकता है. यह तस्वीर दिखते ही कई लोग चिंता में पड़ गए कि राजधानी की हवा अब जानवरों को भी बीमार कर रही है.
पोस्ट साझा करने वाले दिल्ली निवासी ने लिखा कि हवा इतनी खराब है कि मेरा कुत्ता भी बीमार पड़ गया है.यूजर का दावा है कि उनके पालतू को ब्रॉन्काइटिस हो गया है और इसकी सबसे बड़ी वजह दिल्ली की जहरीली हवा है.
तस्वीर के वायरल होते ही लोगों में चिंता और बढ़ गई, खासकर उस समय जब दिल्ली का AQI फिर से खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है.पोस्ट पर देखते ही देखते सैकड़ों कमेंट आने लगे और लोगों ने प्रदूषण से जुड़े अपने अनुभव लिखने शुरू कर दिए.एक यूजर ने सलाह दी-किसी भी तरह दिल्ली छोड़ दो.
देखें पोस्ट

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











