
दिल्ली: किसानों के साथ व्यापारी लेकिन भारत बंद को समर्थन नहीं, खुलेंगे सभी बाजार
AajTak
कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 26 मार्च को किए जा रहे भारत बंद में दिल्ली के व्यापारी किसानों के साथ नहीं दिखेंगे. किसानों को उनका समर्थन है, लेकिन भारत बंद को नहीं. यही वजह है कि दिल्ली के सभी बाजार और फैक्ट्रियां खुली रहेंगी.
कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा ने 26 मार्च को भारत बंद का आह्वान किया है. मोर्चा का दावा है कि उन्हें देशभर में इसका समर्थन मिल रहा है. वहीं दिल्ली के कारोबारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी. इसी मुद्दे पर दिल्ली में व्यापारियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने सभी व्यापारियों से चर्चा की, जिसमें ज्यादातर व्यापारियों ने दुकान बंद न करने का फैसला लिया है. सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि 26 मार्च के भारत बंद को लेकर दिल्ली के व्यापारियों से चर्चा करके हमने सभी का फीडबैक लिया है. अधिकांश व्यापारियों ने कहा कि वे किसानों के मुद्दों का समर्थन करते हैं. केंद्र सरकार को जल्द से जल्द इस मुद्दे का समाधान निकालना चाहिए. किसानों को राहत देनी चाहिए, लेकिन जहां तक बाजारों को बंद करने का सवाल है, तो 98 प्रतिशत व्यापारियों का कहना था कि 1 दिन दुकानें बंद करने से समस्या का समाधान नहीं होगा. कोरोना के कारण पहले ही व्यापारियों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









