
दिल्ली: किराया देने को लेकर हुई बहस, लड़कों ने चाकू मारकर कैब ड्राइवर की ले ली जान
AajTak
रैपिडो के लिए टैक्सी चलाने वाले संदीप को दिल्ली के सोनिया विहार पुस्ता के पास सड़क के किनारे खून से लथपथ घायल पाया गया था. आरोप है कि वह तीन यात्रियों दीपांशु उर्फ आशु, राहुल और मयंक को नोएडा से लाया था. किराए को लेकर बहस के बाद तीनों ने उसकी हत्या कर दी.
पूर्वोत्तर दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में 400 रुपये के किराये को लेकर झगड़ा होने पर एक यात्री और उसके दोस्तों ने 26 साल के कैब ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने गुरुवार को ये जानकारी दी है. पुलिस ने एक बयान में कहा कि यह घटना 17 और 18 दिसंबर की आधी रात को हुई थी.
रैपिडो के लिए टैक्सी चलाने वाले संदीप को सोनिया विहार पुस्ता के पास सड़क के किनारे खून से लथपथ घायल पाया गया था. संदीप ने पुलिस को बताया कि वह तीन यात्रियों दीपांशु उर्फ आशु, राहुल और मयंक को नोएडा से लाया था. सोनिया विहार में पुस्ता 2 पर पहुंचने के बाद सवारी पूरी हुई. संदीप ने पुलिस को बताया कि आरोपी 400 रुपये किराया नहीं देना चाहते थे और उनके साथ मारपीट करने लगे. लड़ाई के दौरान उनके एक साथी निखिल और एक नाबालिग ने कथित तौर पर संदीप के सिर और पेट में चाकू मार दिया. पुलिस ने बताया कि बाद में इलाज के दौरान संदीप की मौत हो गई. पुलिस उपायुक्त (उत्तरपूर्व) राकेश पावरिया ने कहा कि जांच के दौरान घटनास्थल के पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई. आगे की जांच के दौरान पता चला कि कैब किसी प्रतीक के नाम पर बुक की गई थी.
पवेरिया ने बताया 'प्रतीक ने खुलासा किया कि 17 दिसंबर को, वह दीपांशु, राहुल, मयंक, निखिल और एक नाबालिग के साथ कोंडली में मिले, जहां उन्होंने शराब पी. इसके बाद, उसने देपांशु, राहुल और मयंक के लिए एक कैब बुक की, क्योंकि वे सोनिया विहार इलाके में रहते हैं. प्रतीक के कहने पर, दीपांशु को गिरफ्तार कर लिया गया और उसने खुलासा किया कि उसके दोस्त निखिल, जो बाद में लड़ाई के दौरान उनके साथ शामिल हो गया, ने कथित तौर पर संदीप को चाकू मार दिया.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






