
दिल्ली: कालकाजी मार्केट में ज्वेलरी शोरूम से चोरों ने किये करोड़ों के गहने साफ
AajTak
दिल्ली के पॉश इलाके कालकाजी मार्केट में चोरों ने एक ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों के गहने पर हाथ साफ कर दिया. यह वारदात मंगलवार देर रात की है मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. शोरूम में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. इस घटना से कारोबारियों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है.
राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके कालकाजी में एक ज्वेलरी शोरूम में करोड़ों की चोरी से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि चोरों ने देर रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने करीब 10 से 12 करोड़ रुपये की ज्वेलरी पर हाथ साफ किया. कालकाजी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शोरूम के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त कर ली है. पुलिस अब इन फुटेज की जांच कर लुटेरों का सुराग पता लगाने की कोशिश कर रही है. बताया जा रहा है कि कालकाजी मार्किट में स्थित अंजली ज्वेलर्स के शोरूम में घुसकर चोरों ने करोड़ों रुपयों के गहने चुरा लिए. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर कम से कम 10 से 12 करोड़ रुपयों की ज्वेलरी लेकर फरार हुए. यह शोरूम कालकाजी की पॉश मार्केट में है, जहां पर काफी चहल पहल होती है. लेकिन चोरों ने बड़े शातिर तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











