
दिल्ली: कार शोरूम पर फायरिंग करने वाले शूटरों से स्पेशल सेल की मुठभेड़, एक के पैरों में लगी गोलियां
AajTak
दिल्ली में बीेते दिनों एक कार के शोरूम पर फायरिंग करने वाले शूटरों की दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के साथ मुठभेड़ हो गई. इनमें से एक शूटर के पैरों में स्पेशल सेल की गोलियां लग गईं, जिसमें वो घायल हो गया.
Delhi Car Showroom Firing: दिल्ली के नारायणा थाना इलाके में एक कार शोरूम पर ताबड़फोड़ फायरिंग करने वाले शूटरों और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के बीच कंझावला में मुठभेड़ हुई, जिसमें एक शूटर के पैर में गोलियां लग गई. इसका नाम अरमान मलिक है, जोकि शोरूम के अंदर पीली टी-शर्ट पहने हुए नजर आ रहा है और खाली कारतूस इकट्ठे कर रहा था.
बीते 27 सितंबर को दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नारायणा थाना इलाके में मौजूद कार शोरूम पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं थी. शूटरों ने करीब 20 राउंड फायरिंग की और उसके बाद पर्ची फेंककर फिरौती मांगी. पर्ची में लिखा था- BHAU GANG, SINCE-2020. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बन गया. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि पुर्तगाल में बैठे हिमांशु भाऊ के शूटरों ने इस घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने करीब 5 करोड़ की रंगदारी मांगी है.
फायरिंग का CCTV फुटेज भी आया सामने
यह वारदात कार स्ट्रीट कार शोरूम पर हुई है, जो नारायणा रोड पर है. इस शोरूम से कुछ दूरी पर नारायण थाना भी है. गोलियां चलने के बाद अफरा तफरी मच गई. मौके पर पुलिस के अलावा स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच की टीम भी पहुंची. इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. फायरिंग की इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे शूटर एक के बाद एक लगातार फायरिंग कर रहे हैं, जबकि एक शूटर लगातार खाली कारतूस इकट्ठे कर रहा है.
हिमांशु भाऊ गैंग पर फायरिंग का शक

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










