
दिल्ली: कार ने ऐसी टक्कर मारी कि दो बाइक सवार फ्लाईओवर से गिर गए
AajTak
दिल्ली के विकासपुरी इलाके में एक सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार घायल हो गए. इन दो अलग-अलग बाइक चालकों को एक कार ने टक्कर मार दी जिस वजह से वो फ्लाईओवर से नीचे गिर गए. दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत स्थिर है.
पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में फ्लाइओवर पर एक कार ने दो बाइक सवाराें को टक्कर मारी दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों फ्लाइओवर से नीचे गिर गए. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब उनकी हालत स्थिर है.
पुलिस ने बताया कि 42 साल के आशीष दौलत और 37 वर्ष के विवेक सिंह जो अलग- अलग बाइक से जा रहे थे, उन्हें फ्लाईओवर पर एक कार ने टक्कर मार दी. ये टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक चालक फ्लाइ ओवर से नीच गिर गए और उन्हें चोट आ गई.
पुलिस ने बताया पीड़ितों का इलाज चल रहा है
इस पूरे मामले पर पुलिस अधिकारी का बयान सामने आया है. उन्होंने बताया कि सोमवार शाम पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में एक कार की टक्कर के बाद अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार दो लोग फ्लाईओवर से नीचे गिर गए. जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गई और लोगों को भीड़ मौके पर इक्कठा हो गई.
पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि इस घटना को लेकर केस दर्ज किया गया है और कार चलाक को पकड़ने के लिए की कोशिश जारी है. हलांकि अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार कार चालक को पकड़ा नहीं गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










