
दिल्ली: कार्यकाल खत्म, 37 पार्षदों ने नहीं लौटाए नगर निगम के लैपटॉप
AajTak
कार्यकाल खत्म होने के बाद भी दिल्ली के 37 पार्षदों ने अब तक सरकारी लैपटॉप वापस नहीं किए हैं. लैपटॉप न लौटाने वालों में बीजेपी के 22, आप के 14 और कांग्रेस का 1 पार्षद शामिल है.
दिल्ली की सभी नगर निगम का 22 मई 2022 को एकीकरण हो गया. इसके साथ ही पार्षदों का कार्यकाल भी खत्म हो गया. लेकिन करीब 2 महीने होने के बाद भी पार्षदों ने लैपटाप नहीं लौटाए हैं. नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि साउथ दिल्ली नगर निगम के पार्षदों ने तो लैपटॉप वापस कर दिए, लेकिन नॉर्थ और ईस्ट के करीब 37 लैपटाप पार्षदों ने नही लौटाए हैं. अब सूत्रों ने बताया कि 1 लैपटाप की कीमत 33,649 रुपए है.
वहीं, ईस्ट एमसीडी के कुल 13 पार्षदों में बीजेपी के 8 और आप के 5 पार्षदों ने लैपटाप नहीं लौटाया है. लैपटाप की कीमत 34,987 रुपए है. आपको बता दें कि लौटाने में देरी होने के चलते निगम ने पहले ही कहा था कि 3,000 रुपए का भुगतान करके लैपटॉप का स्वामित्व लेने का विकल्प है. इसके विपरीत पूर्ववर्ती उत्तर नगर पालिका ने 33,649 रुपये का भुगतान अनिवार्य किया था.
दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पार्षदों से लैपटॉप लौटाने के लिए कहा है. दरअसल, 5 साल का टर्म पूरा करने के बाद भी निगम के संसाधन लौटाने में फिसड्डी पार्षदों को उनके कार्यकाल के वक्त ही 2007 में निगम की ओर से लैपटॉप दिए गए थे. 2012 में निगम के 3 भागों में बंटने के बाद भी यह जारी था.
आजतक के पास मौजूद लिस्ट के मुताबिक नेताओं से संपर्क किया गया. कईयों के फोन बंद मिले, कुछ ने कहा कि वो देश से बाहर हैं, जबकि कुछ ने फोन ही नहीं उठाया.
दिल्ली में एकीकृत नगर निगम के 250 वार्ड की परिसीमन कमेटी 8 जुलाई को बन गई है. अब 4 महीने के अंदर कमेटी रिपोर्ट होम मिनिस्ट्री को सौंपेगी तब जाकर निगम का चुनाव होगा. पिछले 15 सालों से निगम में बीजेपी की सरकार रही और आम आदमी पार्टी मुख्य विपक्षी रही.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








