
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का नाम वोटर लिस्ट में नहीं होने पर राज्य चुनाव आयोग की सफाई, कहा- हमारी कोई भूमिका नहीं
AajTak
राज्य चुनाव आयोग ने कहा कि मतदाता सूची भारत के चुनाव आयोग (Election Commission of India) द्वारा तैयार की जाती है. दिल्ली राज्य चुनाव आयोग (State Election Commission) के पास कोई नाम जोड़ने या हटाने का अधिकार नहीं होता है. SEC ने कहा- भारत के चुनाव आयोग द्वारा सेक्शन 20.21 और 22 के तहत नाम जोड़ने / हटाने का कार्य किया जाता है.
दिल्ली नगर निगम चुनाव में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी और राधिका खेड़ा का वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने पर राज्य चुनाव आयोग ने सफाई दी है. स्टेट इलेक्शन कमीशन ने कहा है कि वोटर लिस्ट तैयार करवाने की पूरी जिम्मेदारी इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की होती है. राज्य चुनाव आयोग सिर्फ उस वोटर लिस्ट का चुनावों में उपयोग करती है. राज्य चुनाव आयोग का वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने या हटवाने में कोई भूमिका नहीं होती है.
बता दें कि रविवार को दिल्ली में नगर निगम चुनाव का मतदान हो गया है. दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी एमसीडी चुनाव में रविवार को वोट नहीं डाल सके. जब वे अपनी पत्नी के साथ पोलिंग बूथ पहुंचे तो वहां वोटर लिस्ट से उनका नाम गायब था. ऐसे में वे मतदान नहीं कर सके. जबकि अनिल की पत्नी का नाम वोटर लिस्ट में था, इसलिए उन्होंने मतदान किया. कांग्रेस की एक और नेता राधिका खेड़ा ने भी ट्वीट कर वोटर लिस्ट में खुद का नाम नहीं होने की जानकारी दी है. बाद में दिल्ली कांग्रेस के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य चुनाव आयोग में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत की. शाम को चुनाव आयोग की तरफ से सफाई दी गई.
राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कहा कि मतदाता सूची भारत के चुनाव आयोग (Election Commission of India) द्वारा तैयार की जाती है. दिल्ली राज्य चुनाव आयोग (State Election Commission) के पास कोई नाम जोड़ने या हटाने का अधिकार नहीं होता है. SEC ने आगे कहा- मतदाता सूची तैयार की जाती है, संशोधित की जाती है और भारत के चुनाव आयोग द्वारा सेक्शन 20.21 और 22 के तहत नाम जोड़ने / हटाने का कार्य किया जाता है. राज्य चुनाव आयोग का कहना था कि दिल्ली नगर निगम के चुनाव कराने के लिए भारत के चुनाव आयोग द्वारा तैयार मतदाता सूची को सिर्फ उपयोग किया गया है. लेकिन, राज्य चुनाव आयोग के पास कोई नाम जोड़ने या हटाने का अधिकार क्षेत्र नहीं है.
सिर्फ ECI ही वोटर लिस्ट तैयार करवाता
राज्य चुनाव आयोग ने आगे कहा है कि वोटर लिस्ट को तैयार करने और उनमें नाम जोड़ने/हटाने का कार्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा ही किया जाता है. राज्य निर्वाचन आयोग सिर्फ चुनाव आयोग की मतदाता सूची को उपयोग करता है. उन्होंने अनिल कुमार से इस मुद्दे को मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिल्ली के समक्ष उठाने के लिए कहा है.
बता दें कि अनिल चौधरी ने पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा में एक मतदान केंद्र पर कहा था कि मतदाता सूची में मेरा नाम नहीं है. मेरी पत्नी ने मतदान किया है. अनिल चौधरी कांग्रेस के विधायक रहे हैं. वे रविवार को वार्ड नंबर 193-कोंडली में अपना वोट डालने गए थे. बाद में दिल्ली कांग्रेस ने शिकायत में आरोप लगाया था कि चौधरी का नाम 'जानबूझकर' मतदाता सूची से हटाया गया है, जो गलत खेल की ओर इशारा करता है. कांग्रेस ने आगे कहा था- भाजपा और आम आदमी पार्टी ने एक नागरिक के मतदान के अधिकार की छीना है और लोकतांत्रिक प्रणाली को नष्ट करने की कोशिश की है. शिकायत में कहा गया था कि हम मांग करते हैं कि रिटर्निंग ऑफिसर के खिलाफ विस्तृत जांच का आदेश दिया जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



