
दिल्ली-कश्मीर, महाराष्ट्र, यूपी और असम... देश के पांच राज्यों में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, आतंकी गतिविधियों में हुई कार्रवाई
AajTak
दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट इलाके मुस्तफाबाद में NIA ने देर रात छापेमारी की. इस ऑपरेशन में NIA के साथ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और स्थानीय पुलिस भी शामिल थी. सूत्रों के अनुसार, रेड के दौरान संदिग्ध सामग्री बरामद हुई है. अधिकारियों ने कुछ लोगों को नोटिस भी जारी किया है और 1 से 2 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. यह छापेमारी रातभर चली और सुबह तक खत्म हुई.
नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी (NIA) ने आतंकी फंडिंग और साजिश के एक बड़े मामले में देशभर में व्यापक छापेमारी शुरू की है. यह कार्रवाई RC-13/24/NIA/DLI केस के तहत की जा रही है, जिसमें आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का देशव्यापी नेटवर्क निशाने पर है. कुल 5 राज्यों के 22 स्थानों पर ये छापेमारी हो रही है.
कौन-कौन से राज्य शामिल? NIA की टीमें जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, असम और दिल्ली में सक्रिय हैं, जहां जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध ठिकानों पर छापे मारे जा रहे हैं. यह पहली बार है जब NIA ने पैन इंडिया स्तर पर जैश के नेटवर्क पर इतनी व्यापक कार्रवाई की है, आतंकी संगठन का जाल जम्मू-कश्मीर के बाहर भी फैल रहा है.
दिल्ली में बड़ी छापेमारी: मुस्तफाबाद में संदिग्ध सामग्री बरामद दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट इलाके मुस्तफाबाद में NIA ने देर रात छापेमारी की. इस ऑपरेशन में NIA के साथ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और स्थानीय पुलिस भी शामिल थी. सूत्रों के अनुसार, रेड के दौरान संदिग्ध सामग्री बरामद हुई है. अधिकारियों ने कुछ लोगों को नोटिस भी जारी किया है और 1 से 2 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. यह छापेमारी रातभर चली और सुबह तक खत्म हुई.
जम्मू-कश्मीर: बारामूला में NIA की छापेमारी जारी जम्मू-कश्मीर के बारामुल्ला जिले के संगरी इलाके में भी NIA की टीमें स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर रही हैं. सूत्रों के मुताबिक, चुनावी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद NIA ने आतंक से जुड़े मामलों की जांच तेज कर दी है, और आने वाले दिनों में ऐसी और भी कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है.
महाराष्ट्र, यूपी और असम में भी कार्रवाई इसके अलावा, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में भी आतंकवादी फंडिंग और साजिश के मामलों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. असम में भी NIA की टीमें सक्रिय हैं, जहाँ आतंकी संगठन के संभावित ठिकानों को निशाना बनाया गया है.
जैश-ए-मोहम्मद के नेटवर्क पर पहली बार पैन इंडिया कार्रवाई यह छापेमारी इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे पहले ज्यादातर जैश-ए-मोहम्मद के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई केवल जम्मू-कश्मीर तक सीमित रहती थी. लेकिन इस बार NIA ने देशव्यापी नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए जैश के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए व्यापक कार्रवाई की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










