
दिल्ली और नोएडा में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत
AajTak
मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. विभाग ने रविवार तक दिल्ली के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया है. साथ ही 28 जुलाई तक बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. इस दौरान यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान 34 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
दिल्ली और नोएडा के कुछ इलाकों में शनिवार शाम को हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया. बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली. दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद समेत कई इलाकों में शाम को बारिश हुई. इसके बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई. दिल्ली में शुक्रवार सुबह रिज और डीयू के आसपास भारी बारिश हुई.
मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. विभाग ने रविवार तक दिल्ली के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया है. साथ ही 28 जुलाई तक बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. इस दौरान यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान 34 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
शुक्रवार को दिल्ली में बारिश से मिंटो रोड में जलभराव हो गया. दिल्ली में इस बार मानसून में कहीं बारिश हो रही है तो कहीं सूखा पड़ा हुआ है. दिल्ली के कई इलाकों में इतनी ज्यादा बारिश हो रही है कि लोग जलभराव और जाम से परेशान हैं, जबकि कई इलाके ऐसे हैं जहां पर बूंदाबांदी भी नहीं हो रही है. शुक्रवार को रिज क्षेत्र में सुबह साढ़े आठ बजे तक 99 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई थी.
मध्य प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार मध्यम से भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है. सड़कें जलमग्न हो गईं और रेल सेवाएं प्रभावित हुईं. पिछले 48 घंटों से जारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति के कारण ग्रामीण इलाकों में लोगों को जान बचाने के लिए घर छोड़ना पड़ा. हालांकि, बारिश से खरीफ की फसल को राहत मिली.
भोपाल स्थित भारतीय मौसम विभाग (IMD) के क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में बारिश हुई. राज्य के पूर्वी हिस्से में सबसे अधिक 175.4 मिमी बारिश रायसेन जिले में दर्ज की गई. भोपाल स्थित मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि मानसून की गति कुछ समय के लिए धीमी हो सकती है, लेकिन 28 जुलाई से भारी बारिश की उम्मीद है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








