
दिल्ली-एनसीआर में पारा 36 डिग्री के पार, तपती गर्मी में शरीर को राहत देंगी ये 7 चीजें
AajTak
आग उगलते मौसम में शरीर को हाइड्रेट और ठंडा रखना भी किसी चुनौती से कम नहीं है. बढ़ते तापमान से पैदा होने वाली मुश्किल को कुछ खास चीजों की मदद से कम किया जा सकता है. आइए जानते हैं इस तपते मौसम में कौन सी चीजें आपके शरीर को राहत देने का काम करेंगी.
दिल्ली-एनसीआर में पारा 36 डिग्री के पार होने से गर्मी अचानक बढ़ गई है. अगले 10 दिन में गर्मी का कहर और ज्यादा बढ़ सकता है. आग उगलते मौसम में शरीर को हाइड्रेट और ठंडा रखना भी किसी चुनौती से कम नहीं है. बढ़ते तापमान से पैदा होने वाली मुश्किल को कुछ खास चीजों की मदद से कम किया जा सकता है. आइए जानते हैं इस तपते मौसम में कौन सी चीजें आपके शरीर को राहत देने का काम करेंगी.
खीरा- गर्मी के मौसम में खीरा शरीर के लिए बड़ी फायदेमंद चीज माना जाता है. गर्मियों में खीरा ना सिर्फ हमारे शरीर को हाइड्रेट रखता है, बल्कि त्वचा और डाइजेशन सिस्टम को भी दुरुस्त रखता है. आप सलाद या रायते के साथ इसका सेवन कर सकते हैं.
तरबूज- तरबूज का लगभग 90 फीसद हिस्सा पानी से भरा होता है. साथ ही इसमें शरीर को फायदा पहुंचाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. तरबूज हमारे शरीर को लंबे समय तक ठंडा और हाइड्रेट रख सकता है. इसका स्वाद भी बहुत अच्छा होता है.
नारियल- गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए लोग नारियल का पानी भी खूब पीते हैं. थ्री इन वन नारियल में हमारे शरीर को पानी, फल और तेल एकसाथ देने की क्षमता होती है. नारियल इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है जो शरीर को हाइड्रेट और ठंडा रखने का काम करते हैं.
खट्टे फल- खट्टे फल ना सिर्फ हमारे इम्यून सिस्टम के लिए अच्छे माने जाते हैं, बल्कि ये ज्यादा फैट वाले फूड को तोड़ने में मदद करते हैं और डाइजेशन को बेहतर रखते हैं, जिससे शरीर भी ठंडा रहता है. इसमें संतरे, नीबू, किन्नू और अंगूर जैसे फल शामिल होते हैं.
प्याज- खाने का जायका बढ़ाने वाली प्याज में शरीर को ठंडा रखने वाली कूलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं. यह सूर्य की तेज किरणों से बढ़ने वाले स्ट्रोक के खतरे को भी कम करती है. प्याज गर्मी में लू से बचाने का काम करती है. लाल प्याज में क्वीरसेटिन नाम का प्राकृतिक एंटी-एलर्जेन भी पाया जाता है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











