
दिल्ली: एनकाउंटर में 4 लाख के इनामी गैंगेस्टर से भिड़ गई सब इंस्पेक्टर, दो बदमाश अरेस्ट
AajTak
ऐसा पहली बार है जब दिल्ली पुलिस के एनकाउंटर में, महिला सब इंस्पेक्टर के नेतृत्व में चलाए गए ऑपरेशन के बाद बदमाशों को पकड़ा गया है.
दिल्ली में क्राइम ब्रांच की जांबाज महिला सब इंस्पेक्टर बदमाशों से भिड़ गई. इस दौरान उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लग गई. लेकिन अंततः बदमाश कानून के हत्थे चढ़ ही गए. गुरुवार की सुबह प्रगति मैदान के पास (भैरो सिंह रोड) दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच का कुख्यात बदमाशों के साथ एनकाउंटर हो गया. जिसे लीड कर रही थीं सब इंस्पेक्टर प्रियंका. दोनों ही तरफ से कई राउंड फायरिंग होने लगी. इस एनकाउंटर के दौरान बदमाशों की एक गोली एसीपी पंकज की बुलेट प्रूफ जैकेट पर आ लगी और एक गोली सब इंस्पेक्टर प्रियंका की बुलेट प्रूफ जैकेट पर आ लगी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की. इस कार्रवाई में बदमाशों के पैर में गोली मारी गई. प्रियंका की जवाबी फायरिंग से घायल हुए बदमाश को अंत में पकड़ लिया गया. ऐसा पहली बार है जब दिल्ली पुलिस के एनकाउंटर में, महिला सब इंस्पेक्टर के नेतृत्व में चलाए गए ऑपरेशन के बाद बदमाशों को पकड़ा है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









