
दिल्ली: एक्सीडेंट के बाद हुई लड़ाई, बहस में उलझाकर स्कूटर से 11 किलो चांदी चुरा ले गए चोर
AajTak
दिल्ली में एक व्यक्ति के स्कूटर से 11 किलो चांदी गायब हो गई. इसका पता तब चला, जब व्यक्ति घर पहुंचा. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में दो लोगों के साथ हुई एक छोटी सी बहस के दौरान एक व्यक्ति के स्कूटर के स्टोरेज से लगभग 11 किलो चांदी चोरी हो गई. बताया जाता है कि व्यक्ति की स्कूटर आरोपियों से टकरा गई थी. जिसके बाद आरोपी व्यक्ति से बहस करने लगे थे.
एक एजेंसी के मुताबिक यह घटना रविवार को जेपीसी अस्पताल के पास हुई. शाहदरा निवासी रामरतन अग्रवाल (22) ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने स्कूटर से घर जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी आरोपियों के दोपहिया वाहन से टकरा गई.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में जैन मंदिर से 50 लाख का सोने का कलश गायब, CCTV में कैद चोरी की वारदात
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि अग्रवाल के साथ थोड़ी बहस के बाद दोनों आरोपी चले गए. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घर पहुंचने पर अग्रवाल ने पाया कि उनके स्कूटर के स्टोरेज में रखी 11 किलो चांदी गायब थी. चांदी के गायब होने से अग्रवाल के होश उड़ गए.
यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में पत्नी की हत्या, दिल्ली में लाखों की चोरी... पुलिस ने शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









