
'दिल्ली आओ तो जरा बचकर...' विदेशी महिला से हुई बैक टू बैक ठगी, बनाया वीडियो
AajTak
सिंगापुर के ट्रैवल व्लॉगर @travelswithsyl ने इंस्टाग्राम पर दिल्ली में अपने बुरे एक्सपीरिएंस का एक वीडियो शेयर किया. व्लॉगर ने बाहरी टूरिस्ट्स को दिल्ली में ठगी से बचने की तीन ट्रिक्स बताईं .
कई देशों से लोग दिल्ली घूमने आते हैं और सुखद यादें लेकर वापस जाते हैं. हालांकि, सिंगापुर की एक महिला पर्यटक के लिए यह टूर कुछ खास नहीं रहा. वह अपनी दोस्त के साथ यहां आई थी और यहां उसके साथ जो हुआ उसको लेकर उसने एक एजवाइजरी वीडियो बनाया.
सिंगापुर के ट्रैवल व्लॉगर @travelswithsyl ने इंस्टाग्राम पर दिल्ली में अपने बुरे एक्सपीरिएंस का एक वीडियो शेयर किया. व्लॉगर ने बाहरी टूरिस्ट्स को दिल्ली में ठगी से बचने की तीन ट्रिक्स बताईं .
सबसे पहले, उसने कहा, 'दिल्ली आएं तो आधी रात में टैक्सी कभी न लें. हम रात में पहुंचे और टैक्सी ली क्योंकि हमें हवाई अड्डे से उबर नहीं मिली. ड्राइवर ने ट्रिप के अंत में 200 रुपये एक्स्ट्रा मांगे जबकि यह प्री-पेड टैक्सी थी. इसके बाद उसने छोड़ा भी तो गलत लोकेशन पर. दूसरी बात 'कभी किसी रिक्शा चालक को अपना कॉन्टैक्ट नंबर न दें. वीडियो में उन्होंने दिखाया कि वह उन्हें लगातार वायस मैसेज कर रहा था.'
उन्होंने कहा, 'जब हम जामा मस्जिद गए, तो हम एक रिक्शा चालक से मिले और उसे अपना नंबर दिया, हमने उसके साथ काफी समय बिताया, हमने सोचा कि हमें उसे लगभग 1000 रुपये पे करना है, जो कि उबर राइड की कीमत से दोगुना है. लेकिन उसने हमसे 6000 रुपये की मांगलिए.'
तीसरी टिप साझा करते हुए व्लॉगर ने कहा, 'कैश के बजाय केवल क्रेडिट कार्ड लेकर न घूमें. भारत में क्रेडिट कार्ड की तुलना में कैश का चलन अधिक है. जब स्ट्रीट वेंडर्स की बात आती है तो नकदी को हमेशा प्राथमिकता दी जाती है.' वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट @travelswithsyl पर शेयर किया गया है.
यह क्लिप कुछ दिन पहले शेयर की गई थी. साझा किए जाने के बाद से, वीडियो को 2 मिलियन बार देखा जा चुका है और संख्या अभी भी बढ़ रही है. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में चिंता व्यक्त की. एक शख्स ने लिखा- 'मैं दिल्ली में रहता हूं. हमेशा कहीं भी जाने के लिए कैब करें. इसके अलावा कुछ भी सुरक्षित नहीं है. एक व्यक्ति ने लिखा- रिक्शे वाले हमेशा ही पर्यटकों को ठगने की कोशिश करते हैं- इसपर नकेल कसी जानी चाहिए.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.










