
दिल्ली: अब सरकारी स्कूलों पर उठे सवाल, LG ने चीफ सेक्रेटरी से मांगी ये रिपोर्ट
AajTak
आम आदमी पार्टी जब भी अपनी उपलब्धियों की बात करती है. तो दिल्ली के सरकारी स्कूलों के कायाकल्प करने को जरूर गिनाती है. अब उसके इसी काम पर सवाल उठ रहे हैं . दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने स्कूलों में एक्स्ट्रा क्लासरूम बनाने को लेकर अब चीफ सेक्रेटरी से रिपोर्ट मांगी है. दिल्ली में शिक्षा विभाग मनीष सिसोदिया के पास है, जो पहले से शराब नीति को लेकर सीबीआई जांच का सामना कर रहे हैं.
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में एक्स्ट्रा क्लासरूम बनाए जाने पर अब जांच के बादल मंडरा रहे हैं. वहीं इसे लेकर दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल एक बार फिर आमने-सामने आ सकते हैं. सतर्कता विभाग ने अपनी एक रिपोर्ट में इन क्लासरूम के निर्माण में कई अनियमिताएं होने की बात कही थी, अब इसी रिपोर्ट के आधार पर एलजी ने मुख्य सचिव से भी एक रिपोर्ट मांगी है.
दिल्ली सतर्कता आयोग (CVC) ने 17 फरवरी 2022 को अपनी रिपोर्ट में कहा था कि एक्स्ट्रा क्लासरूम बनाने की इन परियोजनाओं में कई अनियमिताएं पाई गईं, जबकि कई प्रक्रियागत चूक की गईं. आयोग ने इस मामले में आगे और जांच करने की सिफारिश की थी, लेकिन इस मामले में 2.5 साल की देरी हो चुकी है, ऐसे में अब दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने इस पूरे मामले पर चीफ सेक्रेटरी से एक रिपोर्ट तलब की है.
(ये खबर अपडेट हो रही है)

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









