
दिल्ली अध्यादेश पर AAP का समर्थन करेगी कांग्रेस? विपक्षी एकता की मुहिम के बीच बड़े संकेत
AajTak
कांग्रेस संसद में दिल्ली अध्यादेश पर आम आदमी पार्टी का समर्थन कर सकती है. राष्ट्रीय राजधानी में सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र सरकार के अध्यादेश लाने का मुद्दा गरमाया हुआ है. विपक्षी दलों ने AAP को समर्थन देने का भरोसा दिया है. सूत्रों के मुताबिक, अब कांग्रेस ने भी नरम रुख अपनाया है और संसद में अध्यादेश की खिलाफत कर सकती है.
लोकसभा चुनाव में बीजेपी की पटखनी देने के लिए कांग्रेस बहुत जल्दी में नहीं, मगर बहुत सोच समझकर रणनीति को जमीन पर उतारने की तैयारी में है. यही वजह है कि पिछले कुछ दिनों में कांग्रेस की विपक्षी एकता को धार देने की कवायद में दिलचस्पी बढ़ी है. इतना ही नहीं, पार्टी अब बड़े और कड़े दोनों तरफ के फैसले लेने में हिचक भी नहीं रही है. अब खबर है कि कांग्रेस ने दिल्ली में नौकरशाहों को नियंत्रित करने वाले केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) का समर्थन करने का संकेत दिया है.
शनिवार को कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, कांग्रेस पार्टी ने हमेशा राज्यों में निर्वाचित सरकारों के संघीय ढांचे पर किसी भी हमले का विरोध किया है. वो आगे भी ऐसा करना जारी रखेगी. संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस संसद में अध्यादेश पर अरविंद केजरीवाल सरकार का समर्थन कर सकती है.
AAP ने कांग्रेस से मांगा है समर्थन
दरअसल, कांग्रेस का यह बयान कई मायने में अहम है. इस बयान में कांग्रेस ने सीधे तौर पर दिल्ली अध्यादेश मुद्दे का जिक्र नहीं किया, लेकिन बड़े संकेत जरूर दिए हैं. यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी के बीच असहमति की खबरें आ रही हैं. बता दें कि AAP विपक्षी दलों की बैठकों और आगामी रणनीति से पहले कांग्रेस को अध्यादेश को लेकर रुख स्पष्ट करने पर जोर दे रही है. पटना में विपक्ष की बैठक में भी केजरीवाल ने कांग्रेस से समर्थन देने की अपील की थी.
'महाराष्ट्र में मुझे बनाया जाए नेता प्रतिपक्ष', कांग्रेस विधायक ने खड़गे को भेजा अपना बायोडाटा
मानसून सत्र में केंद्र को घेरने की तैयारी में कांग्रेस

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











