
दिल्ली: अगले साल 6 जनवरी को होगी मेयर चुनाव के लिए वोटिंग
AajTak
दिल्ली में मेयर का चुनाव अगले साल 6 जनवरी को होने वाला है. इस चुनाव को लेकर सभी तैयारी कर ली गई है. ये चुनाव सीक्रेट बैलेट के जरिए किया जाएगा. दोनों आप और बीजेपी की तरफ से दावा हो रहा है कि मेयर उन्हीं की पार्टी से बनने वाला है.
दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीजेपी के 15 साल के शासनकाल को समाप्त कर दिया था. लेकिन इस हार के बाद भी बीजेपी लगातार कहती रही कि मेयर उसका ही बनने वाला है. अब मेयर चुनाव का समय भी आ गया है. अगले साल 6 जनवरी को दिल्ली नगर निगम की पहली बैठक होने जा रही है. उस बैठक में ही मेयर का चुनाव भी किया जाएगा. मेयर के साथ ही डिप्टी मेयर का भी चुनाव उस दिन हो जाएगा. इस चुनाव में सीक्रेट बैलेट का इस्तेमाल किया जाएगा.
जानकारी के लिए बता दें कि ये पहली ऐसी नगरपालिका होगी जहां पर 250 पार्षद बैठेंगे. वहीं जो भी मेयर बनेगा वो सिर्फ सीमित समय तक पद पर बना रहेगा. पहला एक साल तो महिला के लिए रिजर्व रहने वाला है, यानी कि कोई महिला ही मेयर बनेंगी. फिर उसके बाद अनारक्षित वर्ग से मेयर चुना जाएगा, फिर आरक्षित वर्ग से आएगा, आखिर में फिर अनारक्षित वर्ग के लिए से किसी को मौका दिया जाएगा. यानी कि इस मेयर पद पर हर वर्ग को अपनी सेवा देने का मौका मिलेगा. इस चुनाव में कुल 273 वोट्स हैं. यानी कि सभी निर्वाचित पार्षद वोट डालेंगे. सभी सात लोकसभा और तीन राज्यसभा सांसद अपने वोटिंग अधिकार का इस्तेमाल करेंगे और विधानसभा के 13 सदस्य भी वोट डालेंगे. इस चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख़ 27 दिसंबर है.
इस बार के एमसीडी चुनाव की बात करें तो आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर जीत हासिल की थी. बीजेपी 104 सीटों पर सिमट गई थी. 250 वार्ड वाली एमसीडी में 126 पर बहुमत था, ऐसे में आप ने आसानी से अपनी सरकार बनाई. बीजेपी ने कड़ी टक्कर जरूर दी, लेकिन आप की झाड़ू ने एक निर्णायक बढ़त हासिल की. अब इस समय दोनों आप और बीजेपी दावा कर रही हैं कि मेयर उन्हीं का बनने वाला है. ऐसे में 6 जनवरी को होने वाली वोटिंग पर काफी कुछ निर्भर करेगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










