
दिल्लीः 81 साल के रिटायर्ड IFS अफसर ने गोली मारकर की खुदकुशी
AajTak
जांच में पता चला कि रिटायर्ड आईएफएस अफसर रंजीत सेठी बीमार चल रहे थे. एक दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी. छुट्टी मिलने के बाद वो कल अपने घर आए और आज अपने कमरे में खुद को गोली मार ली.
साउथ दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी इलाके में रिटायर IFS अफसर ने आत्महत्या कर ली. अफसर ने खुद को गोली मारकर जान दी है. मृतक का नाम रंजीत सेठी है और उनकी उम्र 81 साल है. घटना के बाद सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, बुधवार (24 फरवरी) सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर PCR कॉल पर सूचना मिली कि एक शख्स ने डिफेंस कॉलोनी इलाके के घर मे खुद को गोली मार ली. जिसके बाद मौके पर तुरंत फोर्स भेजी गई और घायल शख्स को अस्पताल ले जाया गया. जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जांच में पता चला कि रंजीत सेठी बीमार चल रहे थे. एक दिन पहले ही उन्हें BL कपूर अस्पताल से छुट्टी मिली थी. छुट्टी मिलने के बाद वो कल अपने घर आए और आज अपने कमरे में खुद को गोली मार ली. सेठी रिटायर IFS अफसर थे. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









