
दिल्लीः होली के दिन दोपहर 2.30 बजे तक बंद रहेगी मेट्रो, DMRC ने ट्वीट कर दी जानकारी
AajTak
कोरोना के बढ़ते मामले के बीच होली के दिन दिल्ली में मेट्रो सेवा बंद रहेगी. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने आज शनिवार को ट्वीट कर बताया कि होली के दिन यानी 29 मार्च को दोपहर 2.30 बजे तक दिल्ली में मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी.
कोरोना के बढ़ते मामले के बीच होली के दिन दिल्ली में मेट्रो सेवा बंद रहेगी. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने शनिवार को ट्वीट कर बताया कि होली के दिन यानी 29 मार्च को दोपहर 2.30 बजे तक दिल्ली में मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी. Holi Update On Holi (29th March 2021), metro services will not be available till 2:30 PM on all lines of Delhi Metro, including Rapid Metro/Airport Express Line. pic.twitter.com/rMOJrZWWbj DMRC ने ट्वीट कर कहा कि होली अपडेट ऑन होली (29 मार्च), दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी, जिसमें रैपिड मेट्रो/एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन भी शामिल है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









