
दिल्लीः मां के साथ क्लिनिक आया बच्चा हुआ गायब, पुलिस ने 3 घंटे में खोज निकाला
AajTak
दो साल का बच्चा सूफियान अपनी मां के साथ क्लिनिक आया था. मां की नजर थोड़ी हटी नहीं कि मासूम सूफियान खेलते-खेलते क्लिनिक से काफी दूर भटक कर चला गया. जब बच्चे की मां उसे ढूंढ़ने लगी, वहां नहीं मिला.
साउथ दिल्ली के कोटला मुबारकपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला अपने दो साल के मासूम बच्चे को साथ लेकर क्लिनिक गई थी. बच्चा खेलने में मशगूल था जबकि मां अपने काम में. महिला का ध्यान बच्चे से हटा और वह खेलने की धुन में भटक कर क्लिनिक से दूर चला गया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस बच्चे को तीन घंटे में खोज लिया और मां को सौंप दिया. जानकारी के मुताबिक दो साल का बच्चा सूफियान अपनी मां के साथ क्लिनिक आया था. मां की नजर थोड़ी हटी नहीं कि मासूम सूफियान खेलते-खेलते क्लिनिक से काफी दूर भटक कर चला गया. जब बच्चे की मां उसे ढूंढ़ने लगी, वहां नहीं मिला. आसपास खोजबीन के बाद भी जब सूफियान नहीं मिला तब थक हारकर वह कोटला मुबारकपुर थाने पहुंची.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











