
दिल्लीः पावरफुल शॉकवेव्स से टूटे खिड़कियों के शीशे, CRPF स्कूल की दीवार में दरार, MHA ने रोहिणी ब्लास्ट की मांगी रिपोर्ट
AajTak
जांचकर्ताओं के अनुसार, ऐसे मामलों में ठोस या तरल विस्फोटक सामग्री बहुत गर्म, सघन और उच्च दबाव वाली गैस में परिवर्तित हो जाती है. विस्फोट के बाद यह गैस बेहद तेज गति से फैलती है, जिससे हवा में एक शक्तिशाली शॉकवेव पैदा होती है. यह शॉकवेव आस-पास के इलाकों में सुपरसोनिक स्पीड से फैलती है और भारी नुकसान का कारण बनती है.
दिल्ली के रोहिणी स्थित प्रशांत विहार इलाके में रविवार सुबह हुए धमाके की प्रारंभिक जांच में इसे डायरेक्शनल ब्लास्ट माना जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, विस्फोटक सामग्री को इस प्रकार से लगाया गया था कि उसके रिफ्लेक्टिव प्रेशर (Reflective Pressure) से शॉकवेव (Shockwave) उत्पन्न हो, जिससे आसपास के इलाके में नुकसान पहुंचा.
सुपरसोनिक स्पीड से फैलती है शॉकवेव जांचकर्ताओं के अनुसार, ऐसे मामलों में ठोस या तरल विस्फोटक सामग्री बहुत गर्म, सघन और उच्च दबाव वाली गैस में परिवर्तित हो जाती है. विस्फोट के बाद यह गैस बेहद तेज गति से फैलती है, जिससे हवा में एक शक्तिशाली शॉकवेव पैदा होती है. यह शॉकवेव आस-पास के इलाकों में सुपरसोनिक स्पीड से फैलती है और भारी नुकसान का कारण बनती है. यही वजह है कि धमाके के बाद इलाके की इमारतों और गाड़ियों के शीशे टूट गए. इसके साथ ही CRPF स्कूल की दीवार में दरार आ गई.
विशेषज्ञों का मानना है कि विस्फोट के इस स्वरूप को देखते हुए इसे एक सोची-समझी साजिश के तहत किया गया डायरेक्शनल ब्लास्ट माना जा रहा है, जिसमें विस्फोटक सामग्री के प्रभाव को दूर तक फैलाने के लिए दिशा दी गई थी.
केंद्र ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और जल्द ही मामले को स्पेशल सेल को ट्रांसफर किया जाएगा. फिलहाल, स्पेशल सेल, एनआईए, सीआरपीएफ, एफएसएल और एनएसजी की टीमें मौके पर पहुंच कर जांच कर रही हैं. मौके पर पहुंची एजेंसियों ने पूरे इलाके को कॉर्डन ऑफ कर लिया है और वहां की मैपिंग की जा रही है. साथ ही, आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि धमाका करने वाले की पहचान हो सके. केंद्र सरकार ने दिल्ली पुलिस से घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और मामले में जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.
आसमान में उठा था सफेद धुएं का गुबार सुबह के धमाके से इलाके में हड़कंप रविवार की सुबह रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में स्थित CRPF स्कूल के पास करीब साढ़े सात बजे जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी. इस धमाके के तुरंत बाद धुएं का एक सफेद गुबार आसमान की ओर उठता देखा गया. धमाके की तीव्रता से लोग घबरा गए और इलाके में बदबू फैल गई, जिससे स्थानीय लोगों को सांस लेने में भी परेशानी होने लगी. हालांकि, राहत की बात यह है कि इस घटना में न कोई घायल हुआ और न ही किसी प्रकार की जान-माल की हानि हुई है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







