
दिल्लीः तिहाड़ जेल में अंडर ट्रायल कैदी की मौत पर HC ने 3 दिन में मांगी स्टेटस रिपोर्ट
AajTak
साथ ही तिहाड़ जेल प्रशासन से दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले की सीसीटीवी फुटेज भी मांगी है. हाई कोर्ट ने पूछा है कि मामले में क्या कोई एफआईआर दर्ज की गई है या चार्जशीट दाखिल की गई है? इस पूरे मामले की रिपोर्ट 3 दिन के भीतर तिहाड़ जेल के अधिकारी स्टेटस रिपोर्ट की शक्ल में कोर्ट में पेश करें.
तिहाड़ जेल में सितंबर 2019 से बंद 23 साल के एक कैदी की मौत के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने तिहाड़ जेल से रिपोर्ट तलब की है. सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है. हाई कोर्ट ने जेल प्रशासन से 3 दिन में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है. साथ ही तिहाड़ जेल प्रशासन से दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले की सीसीटीवी फुटेज भी मांगा है. हाई कोर्ट ने पूछा है कि मामले में क्या कोई एफआईआर दर्ज की गई है या चार्जशीट दाखिल की गई है? इस पूरे मामले की रिपोर्ट 3 दिन के भीतर तिहाड़ जेल के अधिकारी स्टेटस रिपोर्ट की शक्ल में कोर्ट में पेश करें.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









