
दिल्लीः आपसी रंजिश में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, कई राउंड फायरिंग में 2 लोगों की मौत
AajTak
ये सनसनीखेज वारदात दिल्ली के नांगलोई इलाके की है. जहां दोपहर के 1 बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा. बीच सड़क पर पहले 42 साल के इकराम नामक शख्स ने अपनी बंदूक से 42 वर्षीय जाकिर का सीना गोलियों से छलनी कर दिया. उसने जाकिर को सामने से तीन से चार गोलियां मार दी.
आउटर दिल्ली का एक इलाका सोमवार की दोपहर गोलियों की आवाज़ से गूंज उठा. दिनदहाड़े दो गुटों के बीच गोलीबारी होने लगी. जिससे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई. कई राउंड गोली चलने के बाद दो लोग मारे गए. इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस पेट्रोलिंग टीम पर भी आरोपियों ने फायरिंग की. पुलिस ने लोगों की मदद से एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









