
दिमाग पढ़ लेगा ये डिवाइस, ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस फीचर से लैस OMI, कीमत 8 हजार
AajTak
CES 2025 खत्म हो चुका है. इस मेगा टेक इवेंट में कई अजीबो गरीब गैजेट्स लॉन्च हुए जिन्होंने दुनिया को हैरान कर दिया. OMI भी एक डिवाइस है जिसे आप गले में टांग सकते हैं या फिर सिर के पास लगा सकते हैं. कंपनी का दावा है कि ये यूजर के दिमाग को पढ़ सकता है.
पिछले कुछ सालों से ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस (BCI) पर काफी काम हो रहा है. CES 2025 में BCI बेस्ड एक गैजेट पेश किया गया. दावा किया जा रहा है कि ये आपके दिमाग़ को पढ़ सकता है. यानी आप क्या सोच रहे हैं उसे डिकोड कर सकता है.
अमेरिकी स्टार्टअप Based Hardware ने AI वेयरेबल Omi लॉन्च किया है. इस छोटे डिवाइस को आप पेंडेंट या नेकलेस की तरह गले में टांग सकते हैं. इसे Hey Omi बोल कर ऐक्टिवेट किया जा सकता है. लिस्निंग मोड पर वेक वर्ड की जरूरत नहीं होगी.
इसे छोटे डिवाइस को अपने हेड साइड पर भी माउंट कर सकते हैं. इंटरनेट पर कुछ लोग इसे दिमाग़ पढ़ने वाला डिवाइस समझ रहे हैं, लेकिन ये पूरी तरह फिलहाल सच नहीं है. क्योंकि ये BCI बेस्ड फीचर फ्यूचर में आएगा.
दरअसल ये BCI बेस्ड कम और AI टूल ज्यादा लगता है, क्योंकि ये भी Rabbit R1 और Humane Pin की तरह ही काम करता है. इसमें GPT 4o दिया गया है और ये यूजर्स को पर्नलाइज्ड एडवाइस दे सकता है.
इस स्टार्टअप ने ऐसा क्लेम किया है कि Omi को अपने फोरहेड के साइड में ब्रेन इंटरफेस मेडिकल टेप के ज़रिए स्टिक कर सकते हैं. ये डिवाइस यूजर्स के सवालों के जवाब दे सकता है, कॉनवर्सेशन को समराइज कर सकता है, ToDo लिस्ट बना सकता है और मीटिंग्स शेड्यूल कर सकता है. ये रियल टाइम ट्रांसलेट भी करता है. यानी आपको आस पास कोई किसी दूसरे लैंग्वेज में बातें कर रहा है तो ये आपको उसका पूरा ट्रांसलेशन देगा.
प्राइवेसी के लिहाज़ से एक मुश्किल ये भी है कि Omi हमेशा लिस्निंग मोड़ पर ही रहता है यानी आपकी बातचीत सुनता रहता है. हालांकि कंपनी ने ये मेक श्योर किया है कि यूजर्स डेटा को लोकली स्टोर कर सकते हैं और ये देख सकते हैं कि उनका डेटा कहां जा रहा है. इसलिए ही इसे ओपन सोर्स भी रखा गया है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











