
दिन भर, 29 मार्च: आसमान से गर्त तक कैसे पहुंचा मुख़्तार अंसारी का सियासी रसूख?
AajTak
मुख़्तार अंसारी की मौत के बाद गाजीपुर में हालात कैसे हैं, माफिया डॉन से नेता बने इस शख़्स का सियासी सफर कैसा रहा, बिहार के महागठबंधन में पार्टियों के बीच कैसे बात बनी, पूर्णिया सीट के लिए अड़े पप्पू यादव के लिए अब क्या रास्ता है, बांग्लादेशी अवाम ‘इंडिया आउट कैंपेन’ ट्रेंड को लेकर कितना सीरियस है और नई दिल्ली हसीना को बैक कर रही है क्या, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.
कल रात बांदा जेल में माफिया डॉन मुख़्तार अंसारी की मौत हो गई. 5 डॉक्टरों की टीम ने आज शव का पोस्टमॉर्टम किया, लेकिन परिवार संतुष्ट नहीं है. उसने मुख़्तार अंसारी को धीमा जहर देने का आरोप लगाया है और दिल्ली एम्स में पोस्टमॉर्टम की मांग की है. बांदा प्रशासन की ओर से इस पर कोई जवाब नहीं आया है. वहीं बांदा के चीफ़ जुडिशियल मजिस्ट्रेट ने इस मामले में न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं. इसकी रिपोर्ट एक महीने में देनी होगी. जेल में कैदी की मौत के बाद इस तरह की जांच का नियम भी है. फिलहाल, बांदा प्रशासन मुख्तार के शव को स्पेशल रूट लगाकर गाजीपुर भेज दिया है. मंगलवार देर रात बांदा के अस्पताल से मुख़्तार अंसारी ने आखिरी बार अपने बेटे उमर से बात की थी. मुख्तार ने कहा था कि उन्हें बार बार बेहोशी आ रही है और वो बैठ नहीं पा रहे हैं.
गाजीपुर और मऊ वो इलाका जहां आजादी के पहले से अंसारी परिवार की सियासत का सिक्का चलता रहा है. मुख़्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी 5 बार विधायक रहे हैं, वो गाजीपुर से 2 बार सांसद भी चुने गए. उनके सबसे बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी गाजीपुर की मोहम्मदाबाद सीट से विधायक रह चुके हैं. एक वक्त था, जब अंसारी परिवार के 'बड़े फाटक' पर UP के बड़े नेताओं से लेकर सरकारी अधिकारी तक मुख्तार के आगे सिर झुकाए खड़े रहते थे. लेकिन सरकार बदली तो अब हवा भी उल्टी दिशा में बह रही है. बीते 3 साल में अंसारी परिवार से जुड़ी करीब 500 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चल चुका है. वैसे मुख़्तार अंसारी की राजनीति और अपराध का लंबा इतिहास रहा है. मुख़्तार अंसारी की मौत के बाद गाजीपुर में हालात कैसे हैं और माफिया डॉन से नेता बने इस शख़्स का सियासी सफर कैसा रहा है? सुनिए 'दिन भर' की पहली ख़बर में.
यूपी के बाद दिन भर की गाड़ी को बिहार की तरफ बढ़ाते हैं. लोकसभा चुनाव के लिए सूबे की सभी 40 सीटों के लिए महागठबंधन में सहमति बन गई है. बिहार में महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल , कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां शामिल हैं. लंबी चर्चा के बाद सभी दल एक फॉर्मूले पर पहुंच गए है. आरजेडी के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने आज पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके महागठबंधन की सीट शेयरिंग फॉर्मूला के बारे में जानकारी दी. तय समझौते के तहत राजद 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं कांग्रेस के खाते में 9 सीटें आई हैं. बाकी 5 सीट लेफ्ट पार्टियों के पाले में गई है. हालाँकि इस समझौते से कन्हैया कुमार और पप्पू यादव जैसे नेताओं के हाथ केवल मायूसी ही लगी है. क्योंकि दोनों की सीटें गठबंधन के दूसरे पार्टनर्स के खाते में चली गई है. बिहार के महागठबंधन में कैसे बात बनी और पप्पू यादव के लिए अब क्या रास्ता है? सुनिए 'दिन भर' की दूसरी ख़बर में.
हैश टैग इंडिया आउट, हैश टैग बॉयकॉट इंडिया, हैश टैग बॉयकॉट इंडियन प्रोडक्ट्स.. ये सारे ट्रेंड्स कुछ वक्त पहले मालदीव में चल रहे थे.. और अब सेम यही टैग्स बांग्लादेश में ज़ोर पकड़े हुए हैं. कहानी शुरू हुई थी जनवरी से, जब शेख हसीना एक बार फिर बांग्लादेश की प्राइम मिनिस्टर बनीं. विपक्षी पार्टी बीएनपी.. बांग्लादेश नेशनल पार्टी उनसे तभी से बहुत नाराज़ है. नाराज़ वो भारत से भी है क्योंकि उसने नई दिल्ली पर आरोप लगाया कि वो उन शेख हसीना का समर्थन कर रही है जो बांग्लादेश में डेमोक्रेसी के लिए खतरा बन गई हैं. आपको शायद याद हो बीएनपी ने इलेक्शंस में हिस्सा नहीं लिया था. तो जनवरी से जारी उनका सरकार के खिलाफ विरोध अब इंडिया विरोध में बदलता दिख रहा है. एक सीनियर विपक्षी लीडर रुहुल कबीर रिज़वी ने जलसे में अपनी शॉल फेंकते हुए इंडियन प्रोडक्ट्स के विरोध का नारा उछाला. इसका जवाब बांग्लादेशी पीएम की तरफ से पब्लिकली आया , और कहा- बीएनपी नेता बॉयकॉट इंडियन प्रोडक्ट्स कह तो रहे हैं लेकिन उनमें से कितने नेताओं की पत्नियों के पास हिंदुस्तानी साड़ी होगी.. क्यों नहीं वो उन साड़ियों आग के हवाले करके दिखा दें... हसीना ने ये भी कहा कि कई बीएनपी नेताओं की पत्नियां और बेटियां हिंदुस्तान से साड़ी खरीदकर बांग्लादेश लाकर बेचती हैं. हसीना के इस हमले से बीएनपी नेता रिज़वी बौखला गए और जवाब दिया कि हमारे नेता इतनी भी इंडियन साडी नहीं खरीदते.. बांग्लादेशी आवाम ‘इंडिया आउट कैंपेन’ ट्रेंड के प्रति सीरियस है क्या और नई दिल्ली हसीना को बैक कर रही है क्या? सुनिए 'दिन भर' की आखिरी ख़बर में.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



